फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   5000 applications for four thousand posts, yet the transfer process is slow

Kathua News: चार हजार पदों के लिए 5000 आवेदन, फिर भी सुस्त पड़ी तबादला प्रक्रिया

Fri, 22 Aug 2025 01:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 22 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
5000 applications for four thousand posts, yet the transfer process is slow
जम्मू। जम्मू रेल मंडल में काम करने के लिए बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारियों ने इच्छा दिखाई है। चार हजार खाली पदों के लिए उत्तर रेलवे के विभिन्न रेल मंडल से पांच हजार से अधिक आवेदन मिले हैं। इसके बावजूद कर्मचारियों की स्थानांतरण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। इसका असर जम्मू रेल मंडल में कार्यरत कर्मचारियों पर पड़ रहा है। रेलवे के एक अधिकारी का दावा है कि पदों के स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। वरिष्ठता के आधार पर स्थानांतरण किया जाएगा।
विज्ञापन

नवगठित जम्मू रेल मंडल में कर्मचारियों की कमी है जिसे दूर करने के लिए उत्तर रेलवे ने एचआरएमएस के माध्यम से अंबाला, लखनऊ, मुरादाबाद, दिल्ली और फिरोजपुर मंडल के कर्मचारियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। कर्मचारियों ने इसमें उत्सुकता दिखाई। पांच हजार से अधिक के आवेदन भी आए। इसके बाद प्रक्रिया तेज होने के बजाय धीमी हो गई। इसके कारण नए रेल मंडल में कर्मचारियों की कमी बनी हुई हैं।
विज्ञापन


ऐसे समझें जम्मू रेल मंडल
जम्मू रेल मंडल के हिस्से में 742 किमी का रेल नेटवर्क आता है। रेलवे ने दो जून को इस संबंध में अधिकारिक अधिसूचना जारी की थी।
जम्मू रेल मंडल में पठानकोट से जम्मू और उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल खंड का 423 किमी, भोगपुर सिरवाल से पठानकोट तक का 87 किमी, बटाल से पठानकोट तक 68 किमी और पठानकोट से जोगिंदर नगर का 164 किमी रेल खंड आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में जम्मू के अधीन ढाई से तीन हजार कर्मचारी, कश्मीर में करीब चार हजार कर्मचारी। हिमाचल प्रदेश में तैनात तीन हजार कर्मचारी जम्मू रेल मंडल के अधीन आते हैं।
चार हजार रेलकर्मियों की कमी पूरी करने के लिए रेलवे यह अन्य मंडल के कर्मचारियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।
जम्मू रेल मंडल में कर्मचारियों पर अतिरिक्त काम थोपा जा रहा है। ऑपरेशनल, रखरखाव, सिगनल सहित अन्य विभागों में कर्मचारियों से डबल शिफ्ट में काम लिया जा रहा है। जम्मू रेल मंडल में काम करने के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने आवेदन किया है लेकिन प्रशासनिक स्तर पर काम नहीं हो रहा है। इसके कारण स्थानांतरण प्रक्रिया में देरी हो रही है। कर्मचारियों पर अगर काम का दबाव कम नहीं होगा तो सुरक्षा पर असर पड़ सकता है।

-हरपाल सिंह, अध्यक्ष नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन शाखा जम्मू
नए जम्मू रेलवे मंडल में कर्मचारियों की जरूरत है। इसके लिए कर्मचारियों से आवेदन मांगे थे। अभी पोस्ट ट्रांसफर की प्रक्रिया चल रही है ताकि वरिष्ठता के आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति हो पाए। इससे कर्मचारियों के स्थानांतरण और वेतन देने में आसानी होगी। ऐसा नहीं है कि रेलवे जानबूझकर स्थानांतरण करने में देरी कर रहा है। प्रक्रिया चल रहा, जल्द यह प्रक्रिया पूरी होगी।
-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed