{"_id":"684c8a6b8f640b5949070a9b","slug":"416-devotees-registered-for-shri-amarnath-yatra-kathua-news-c-201-1-knt1006-120989-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 416 भक्तों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 416 भक्तों ने कराया पंजीकरण
Sat, 14 Jun 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा में शामिल होकर बाबा का दर्शन पाने के लिए जिले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की कठुआ शाखा में पंजीकरण किया जा रहा है। इसके तहत जिले में शुक्रवार तक कुल 416 भक्तों ने अपने पंजीकरण करवा लिए हैं। इनमें 270 पुरुष और 146 महिला भक्त शामिल हैं। इस शाखा से बालटाल के रास्ते 230 भक्तों ने और पहलगाम के रास्ते पर 186 भक्तों ने पंजीकरण कराया है।
पीएनबी के शाखा प्रबंधक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि 15 मई से शुरू भक्तों के पंजीकरण के लिए शाखा में अलग से काउंटर स्थापित किया गया है। वहां हर कार्यदिवस पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक निर्बाध पंजीकरण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पहलगाम घटना और ऑपरेशन सिंदूर के बाद बने हालात के कारण पंजीकरण की प्रक्रिया पहले धीमी थी लेकिन अब इसने तेजी पकड़ ली है। आने वाले दिनों में और ज्यादा पंजीकरण होने की उम्मीद है।