फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   39 ambulances deployed in areas adjoining the international border amid tense situation

Kathua News: आईबी से सटे इलाकों में 39 एंबुलेंस तैनात

Sat, 10 May 2025 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 10 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
39 ambulances deployed in areas adjoining the international border amid tense situation
कठुआ। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हीरानगर सेक्टर के अग्रिम क्षेत्रों में चिकित्सा सहायता को मजबूत करने के लिए प्रशासन ने 39 मेडिकल एंबुलेंस उपलब्ध करवाई हैं। पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की आशंका, सीमावर्ती लोगों की सुरक्षा को देखते हुए आपातकालीन स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने का फैसला लिया गया है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी।
विज्ञापन

डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि इसके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ के प्राचार्य के अनुरोध पर दो और क्रिटिकल केयर एंबुलेंस विशेष रूप से जीएमसी कठुआ के लिए भेजी जा रही हैं। ये एंबुलेंस वहां पहले से मौजूद सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगी और गंभीर चिकित्सा स्थितियों में तेजी से सहायता प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह इस पूरे मामले पर व्यक्तिगत रूप से नजर बनाए हुए हैं और उन्होंने आवश्यक कदम तुरंत उठाए हैं। इससे प्रशासन की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कठुआ के स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे इस संबंध में निश्चिंत रहें और प्रशासन की तैयारियों पर विश्वास रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed