{"_id":"9567c8fcb1b1cd62af50d84ba5c674c6","slug":"33-children-identified-suffering-from-the-mysterious-disease-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय बीमारी से जूझ रहे 33 बच्चे चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय बीमारी से जूझ रहे 33 बच्चे चिह्नित
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
गोविंदसर और आसपास के क्षेत्रों में रहस्यमय बीमारी से जूझ रहे बच्चों के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सर्वे पूरा कर लिया है। एक सप्ताह तक स्वास्थ्य निदेशालय के निर्देश पर गठित तीन टीमों ने गोविंदसर के हर घर को खंगाला।
विज्ञापन
इस दौरान 559 घरों में सर्वे किया गया, जिसमें 2723 लोगों को सर्वे में शामिल किया गया। विभाग ने इस सर्वे के दौरान विभिन्न विकृतियों से जूझ रहे क्षेत्र के 33 बच्चों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन
इनमें चर्म रोग से लेकर शारीरिक अपंगता के मामले भी शामिल हैं, जिन पर शोध किया जा रहा है। टीम का नेतृत्व कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि तीन टीमों ने उपलब्ध करवाए गए सर्वे फार्म में 174, 223 और 162 परिवारों का अलग-अलग सर्वे किया।
विज्ञापन
बुधवार को सभी टीमों ने सर्वे रिपोर्ट जमा करवा दी, जिसके बाद कुल सर्वे किए गए परिवार 559 हैं और इसमें 2723 लोगों को सर्वे के दायरे में लाया गया है। इस इलाके में इतने बड़े स्तर पर पहली बार सर्वे किया गया है, ताकि बच्चों की बीमारी का सही से पता चलाने के साथ ही इलाज को लेकर कुछ ठोस कदम उठाए जा सकें।