फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   30 lakh rupees will improve the condition of the flood-affected Animal Husbandry Department building.

Kathua News: 30 लाख से बाढ़ से प्रभावित पशुपालन विभाग की इमारत की सुधरेगी दशा

विज्ञापन
30 lakh rupees will improve the condition of the flood-affected Animal Husbandry Department building.
अनशन समाप्त करवाते एडीसी बिलावर संवाद
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर स्थित बाढ़ से क्षतिग्रस्त पशुपालन विभाग की इमारत को बहाल करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए सरकार की तरफ से 30 लाख रुपये जारी किए गए हैं। यह इमारत इसी वर्ष अगस्त महीने में रावी दरिया में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते पशुपालन विभाग की चेक पोस्ट को खाली कर अस्थाई तौर पर पर्यटन विभाग की एक इमारत में स्थानांतरित कर दिया गया था।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाढ़ से क्षतिग्रस्त इमारत की मरम्मत के लिए सरकार की ओर से 30 लाख 7 हजार की राशि जारी की गई है। इसके तहत बाढ़ प्रभावित इमारत की दशा को सुधारा जाएगा। इस मरम्मत कार्य को अगले छह महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि रावी दरिया में आई अचानक बाढ़ से जहां हाईवे पुल की एक ट्यूब पूरी तरह बह गई थी जिसके कारण इस इमारत की नींव तक खाली हो गई थी। इसके बाद बाढ़ प्रभावित इमारत को सबसे पहले क्रेट बांधकर सुरक्षित बनाया गया था। अब इसे बहाल करने की प्रक्रिया पर कार्य किया जा रहा है। इस इमारत को बहाल करने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। बाढ़ से लखनपुर में अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा था जिनकी बहाली के लिए जिला प्रशासन द्वारा जोर शोर से कार्य चल रहा है।
विज्ञापन



अस्थाई तौर से पर्यटन विभाग की इमारत में चल रही है चेक पोस्ट



लखनपुर स्थित पशुपालन की चेक पोस्ट को अस्थाई तौर से पर्यटन विभाग की एक इमारत से कार्यात्मक बनाया गया है। यह चेक पोस्ट अन्य राज्यों से आने वालों जानवरों की जांच के लिए स्थापित की गई है। पशुपालन चिकित्सा अधिकारियों की जांच के बाद ही पशुओं को राज्य में प्रवेश की अनुमति मिलती है। दरअसल, आगामी श्री अमरनाथ यात्रा से पहले-पहले पशुपालन विभाग को इस इमारत को खाली करना है, ताकि यात्रियों की पर्यटन विभाग की इमारत में रुकने और ठहरने का बंदोबस्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------------------------------------

पशुपालन विभाग की चेक पोस्ट की बहाली के लिए सरकार ने राशि जारी कर दी है। वहीं, बाढ़ से प्रभावित इस इमारत का क्रेट बांधकर पहले ही सुरक्षित कर लिया गया है। अब इमारत के भीतर हुए नुकसान कार्यों की मरम्मत करवाई जाएगी। उम्मीद है कि इस पर जल्द कार्य शुरू होगा। इसे श्री अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले-पहले पूरा करवाया जाएगा, ताकि चेक पोस्ट को उसकी इमारत में स्थानांतरित कर दिया जाए।

--डॉ. जुगल किशोर, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed