फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   22 meritorious students honored for their outstanding performance

Kathua News: उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 22 मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
22 meritorious students honored for their outstanding performance
श्री ब्राह्मण सभा कठुआ की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में विद्या​र्थियों को सम्मानित करते
ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए श्री ब्राह्मण सभा कठुआ की ओर से रविवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ब्राह्मण समाज के 22 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

श्री ब्राह्मण सभा कठुआ के सभागार में ब्राह्मण सभा के प्रधान डॉ. दुष्यंत उब्बट ने मुख्य अतिथि डीसी राजेश शर्मा को पगड़ी पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर डीसी राजेश शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए सभा के प्रयास को सराहा। मेधावियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। डीसी ने कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर पूरी क्षमता के साथ आगे बढ़े। सफलता उनके कदम चूमेगी। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्ष के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि इस वर्ष की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में बालिकाओं ने बालकों को पीछे छोड़ दिया है। आज के समारोह में कुल 22 मेधावियों में 17 बालिकाएं और पांच बालक सम्मानित किए गए। उन्होंने छात्रों को मेहनत, समर्पण और लगन से लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आज के दौर में ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे भी इंटरनेट की मदद से श्रेष्ठ अवसर प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सभा के उपाध्यक्ष कर्नल वेद प्रकाश शर्मा, मुख्य आयोजक सुरिंदर मेहता, युवा अध्यक्ष मनुज केसर, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, सुरेंद्र मेहता, नरेश शर्मा, प्रो. राम मूर्ति शर्मा, राॅबिन शर्मा, सुनील शर्मा, सचिन खजूरिया, राकेश शर्मा, दीपक पराशर, बाल कृष्ण शर्मा, मास्टर अमरनाथ शर्मा, सुभाष शर्मा, इंद्रेश्वर शर्मा, रविंद्र शर्मा, पवन शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में मेधावी बच्चों के माता-पिता और समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल रहे।
------------------------------

ये छात्र-छात्रा किए गए सम्मानित

कार्यक्रम में जेईई मेंस में जम्मू-कश्मीर में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले अशिल उब्बट, कक्षा 12वीं की मेरिट सूची में में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली ऋषिका शर्मा, और कक्षा 10वीं में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली अनिष्का शर्मा एवं रूपाली शर्मा प्रमुख रहे। जबकि पीयूष शर्मा और दिव्यांशी शर्मा ने 98.4 प्रतिशत, भूमिका शर्मा ने 98.2 प्रतिशत, वाणी विवेक थापा, स्नेह पंगोत्रा, काव्या खजूरिया, इशाणवी शर्मा, जाह्नवी शर्मा, आराध्या शर्मा, समर मेहता और वैभवी शर्मा ने 98 प्रतिशत, श्रुति शर्मा, रागिनी शर्मा और आकृति शर्मा ने 97.8 प्रतिशत, जाह्नवी भट ने 97.6 के साथ विशेष उपलब्धि के रूप में परीक्षित शर्मा ने मात्र 10 वर्ष तीन माह की आयु में 13 अप्रैल 2024 को कठुआ से अमृतसर तक 133 किलोमीटर की दूरी 3 घंटे 42 मिनट 27 सेकंड में तय कर वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान प्राप्त कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। इन सभी की उपलब्धियों को सराहते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।


-------------------------------------------------

श्री ब्राह्मण सभा कठुआ का डिजिटलीकरण
समारोह में डीसी राजेश शर्मा ने श्री ब्राह्मण सभा की नई वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस मौके पर सभा के पदाधिकारियों ने डीसी को बताया कि इस डिजिटल पहल का उद्देश्य दस्तावेजों की पारदर्शिता, सटीकता और त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करना है। अब सभा की सभी गतिविधियां, त्योहारों की जानकारी और सदस्यों के डेटा वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed