{"_id":"5bb66e1c867a55295452cfe1","slug":"21538682396-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: कठुआ में डेंगू के 5 मरीज मिलने के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद, शुरू हुआ फागिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कठुआ में डेंगू के 5 मरीज मिलने के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद, शुरू हुआ फागिंग अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में डेंगू के पांच मामलों की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद हरकत में आ गई है। गुरुवार को भी शहर के विभिन्न हिस्सों में डेंगू की रोकथाम के लिए एहतियातन फॉगिंग अभियान चलाया गया।
विभागीय टीमों ने शहर के निचले और बाजार से सटे इलाकों में फॉगिंग को तेज कर दिया है। विभाग के कर्मचारी सुबह से ही फॉगिंग मशीनें लेकर गली मोहल्लों और नुक्कड़ों से गुजरते दिखाई देने लगे हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी सामने आए मरीजों के घरों के आसपास मेलाथियान स्प्रे के लिए अभियान छेड़ दिया है।
सितंबर महीने से सामने आने शुरू हुए डेंगू के मरीजों की संख्या को देखते हुए विभाग ने लोगों से भी एहतियात बरतने की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग शुक्रवार से जमा किए गए संदिग्ध मामलों के सैंपल भी जांच पर लगाने जा रहा है। डेंगू का डंक अभी तक शहर के वार्ड छह और आसपास के इलाकों से सामने आया है। विभाग मरीजों की केस हिस्ट्री भी जांच रहा है कि डेंगू के फैलने का कारण आखिर शुरू कहां से हुआ है।