फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   18 New Dengue Case Found in Kathua District

Kathua News: डेंगू के 18 नए मामले, कुल मरीजों का आंकड़ा हुआ 490

विज्ञापन
18 New Dengue Case Found in Kathua District
- स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 113 बुखार पीडितों के खून के नमूने लेकर जांच को भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को डेंगू के 18 नए मरीज सामने आए हैं जिसके साथ ही अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 490 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक 18 नए मरीजों में 11 मामले कठुआ शहर के विभिन्न इलाके से सामने आए हैं। इनमें वार्ड नंबर छह में एक चार वर्षीय बच्ची, वार्ड सात में 83 वर्षीय व 27 वर्षीय महिला, वार्ड छह में 65 वर्षीय व्यक्ति, औद्योगिक क्षेत्र में 18 वर्षीय युवक, कालीबाड़ी में 22 वर्षीय महिला, वार्ड चार में 53 वर्षीय व्यक्ति व 22 वर्षीय युवक, जंगलोट मोड़ में 18 वर्षीय युवक, वार्ड 17 में 37 वर्षीय महिला और हटली मोड़ से सटे इलाके में 59 वर्षीय व्यक्ति डेंगू से ग्रस्त मिला है। इसके अलावा जगतपुर में 40 वर्षीय व्यक्ति, चड़वाल में 15 वर्षीय किशोर व 55 वर्षीय महिला, नगरी में 18 वर्षीय युवती, लच्छीपुर में 34 वर्षीय व्यक्ति, जंगलोट गांव में 18 वर्षीय युवक और बिलावर के लोहाई मल्हार में 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक मिले 490 मरीजों में 396 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 94 का उपचार जिला स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में किया जा रहा है। इनमें तीन मरीजों को जीएमसी कठुआ में उपचार दिया जा रहा है, जबकि एक उप जिला अस्पताल बिलावर और एक मरीज का कठुआ के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की 12 टीमों ने विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक किया। मंगलवार को 113 बुखार पीडितों के खून के सैंपल लिए गए और उन्हें जांच के लिए जीएमसी कठुआ भेजा गया है। जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने भी शहर के विभिन्न वार्डों का दौरा किया और वहां चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से अपने घरों में इस्तेमाल के लिए रखा जाने वाला पानी ढक कर रखने के साथ-साथ बुखार आने की स्थिति में तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed