{"_id":"c2f22dec552b8178d8cd0736079c52b5","slug":"18-hours-later-restore-electricity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल
ब्यूूूराे/अमर उजाला, बिलावर
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रिड में तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से बिलावर सब डिवीजन में 18 घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। नतीजतन बिजली पर आधारित तमाम कारोबार बंद रहे और रविवार को पूरे इलाके में पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन
एक तरफ बारिश से अचानक ठंड बढ़ जाने और दूसरे अचानक बिजली बंद हो जाने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगातार 18 घंटे बिजली बंद रहने से न केवल इंवर्टर भी जवाब दे गए।
विज्ञापन
शाम को पांच बजे के करीब बिजली सप्लाई बहाल हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि ग्रिड में कोई तकनीकी खराबी आ जाने से पूरे जिले में ही बिजली बंद है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार रात अचानक बिजली सप्लाई बंद हो गई। हालांकि सुबह बिजली विभाग ने कुछ समय के लिए बिजली सेवा बहाल कर दी, लेकिन अचानक फिर पूरा सिस्टम बैठ गया और पूरे इलाके में बिजली बंद हो गई।
बिजली बंद रहने की से रेडियो, टीवी, फ्रिज, प्रिंटिंग प्रेस, बेल्डिंग, आटा चक्की, राइस मिल आदि बिजली पर निर्भर व्यवसाय ठप होकर रह गए। यही नहीं बिजली बंद रहने से रविवार को पूरे इलाके में पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई।
नतीजतन एक साथ बिजली बंद रहने और पेयजल सप्लाई ठप रहने से लोगों को एक साथ कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे जब बिजली सप्लाई बहाल हुई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।