फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   नेशनल हाईवे पर एटीएम से साढ़े तीन लाख उड़ाए

नेशनल हाईवे पर एटीएम से साढ़े तीन लाख उड़ाए

Thu, 06 Dec 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर एटीएम से साढ़े तीन लाख उड़ाए
कठुआ/हीरानगर। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे के एटीएम चोरों के निशाने पर हैं। पिछले 20 दिनों में लगातार चौथी बार चोरों ने एटीएम काटकर 3 लाख 68 हजार की नकदी उड़ा ली। चोरों ने एटीएम कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी जला दिया। इससे पहले चोरों ने सांबा में दो और विजयपुर के एक एटीएम से लाखों की नकदी उड़ा ली थी।
विज्ञापन

मंगलवार रात दस बजे के बाद से एटीएम में कोई भी सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। इसी बात का फायदा चोरों ने उठाया। चोरों ने एटीएम में घुसकर पहले सीसीटीवी कैमरे को जला दिया। उसके बाद एटीएम के पीछे बने स्टोर से एटीएम मशीन को तोड़कर उसमें रखी नकदी उड़ा ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस एटीएम से लोगों को कैश नहीं मिल रहा था। मंगलवार शाम को ही इसमें कैश डाला गया। सुबह जब वह सैर करने आए इसी दौरान एटीएम के भीतर देखा तो मशीन गायब थी। राजबाग थाना प्रभारी अमित सांगड़ा ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एटीएम को स्टोर रूम की ओर से खोला गया है। मशीन को तोड़ कर उसमें से तीन लाख 68 हजार की नकदी चोरी कर ली गई है। छुट्टी होने के कारण यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


एटीएम में रात में नहीं होते सुरक्षा गार्ड
कठुआ जिला में कई एटीएम ऐसे हैं, जहां दिन के समय तो सुरक्षा गार्ड मौजूद रहते हैं, लेकिन रात के समय कोई भी नहीं होता। ऐसे में जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर सक्रिय हुए चोर गिरोह के लिए किसी ऐसे एटीएम को निशाना बनाना और भी आसान हो जाता है। हैरत की बात है कि एटीएम में घंटों चोरी को अंजाम देने की कोशिश के बीच भी न तो पुलिस को इसकी भनक लगती है और न ही आसपास के लोगों को। हीरानगर सबडिवीजन हाईवे के किनारे बहुत से एटीएम अक्सर रात में वीरान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed