फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   12 New Dengue Patient Found in Kathua

Kathua News: जिला कठुआ में डेंगू के 12 नए मरीज मिले

विज्ञापन
12 New Dengue Patient Found in Kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। रविवार को 12 और नए मरीजों के सामने आने के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 632 पहुंच गई है।
जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक पाए गए 632 मरीजों में 519 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 109 सक्रिय मरीज अभी भी जिले में मौजूद हैं। जिनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नए मामलों में शहर की हटली मोड़ में 35 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड 19 में एक 20 वर्षीय युवा, तारानगर में 36 वर्षीय महिला, पटेल नगर में 28 वर्षीय महिला, धन्नी में 62 वर्ष की महिला, दिलवां में 22 वर्षीय युवक, धनोड़ में 35 वर्षीय व्यक्ति, जंगलोट में 53 वर्षीय व्यक्ति, नन्नन में 50 वर्षीय व्यक्ति, लोहाई मल्हार में 30 वर्षीय व्यक्ति और चक दराब खां 56 वर्षीय महिला डेंगू पॉजीटिव पाई गई है। उधर, जिले में सात मरीजों का जीएमसी कठुआ में उपचार जारी है जबकि अन्य को उनके घरों पर ही उपचार दिया जा रहा है।

जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि लोगों को डेंगू से बचने के लिए विभाग की 13 टीमों ने रविवार को शहर के विभिन्न स्थान पर जागरूकता के कार्यक्रम चलाए हैं। इसमें मास सर्वे के दौरान जो भी लोग बुखार से पीड़ित पाए गए हैं उनके खून के सैंपल लिए गए हैं। इसके अलावा लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी है गई है। जबकि प्रभावित इलाकों में एंटी लारवा का दवा का छिड़काव भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed