फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   10th board exam started, English paper was held on the first day

दसवीं बोर्ड परीक्षा शुरू, प्रथम दिन अंग्रेजी का पेपर हुआ

विज्ञापन
10th board exam started, English paper was held on the first day
दसवीं बोर्ड परीक्षा में अंगेजी विषय की परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। साल भर चले शैक्षणिक सत्र के बाद अब परीक्षाओं का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को जम्मू कश्मीर शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा शुरू हो गई है। प्रथम दिन अग्रेंजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के पहले दिन जिलाभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हजारों की संख्या में आए विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का परीक्षा केंद्रों पर पालन किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन

गत दिनों शुरू हुई बारहवीं बोर्ड की परीक्षा की तरह ही कड़ी सुरक्षा और कोविड नियमों को ध्यान में रखकर परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा का समय 11 बजे था। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर एक घंटा पहले लगभग 10 बजे से ही विद्यार्थियों का आना शुरू हो गया था। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्रों के साथ उनके मास्क की जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति दी गई। परीक्षा के दौरान पूरी तरह से पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम देखने को मिले। इस दौरान फ्लांइग स्क्वायड की टीमों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर परीक्षा संचालन के इंतजामों को देखा। परीक्षा के संबंध में जम्मू कश्मीर स्कूल एजूकेशन बोर्ड की सहायक सचिव मुधबाला संब्याल ने बताया कि कोरोना के बाद हो रही ऑफलाइन परीक्षा के लिए विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं। परीक्षा के लिए जिला भर में बनाए गए कुल 105 सेंटरों में 7887 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि पूरी परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से कोई गड़बड़ी की जानकारी सामने नही आई है। उन्होंने स्वयं भी हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा, हाईस्कूल लोगेट और हाईस्कूल लखनपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में जाकर वहां परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए इसी तरह की व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed