फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   108 ambulance did not reach, injured person died

नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, घायल व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
108 ambulance did not reach, injured person died
समय से एंबुलेंस के न पहुंचने से नाराज लोग अधिकारियों का घेराव करते हुए। - संवाद - फोटो : KATHUA
हीरानगर। दियाला चक से हीरानगर मार्ग पर पथवाल के नजदीक पुलिया से बाइक टकराने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर पर कॉल की लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एक निजी वाहन में घायल को उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रतन चंद निवासी पथवाल के रूप में हुई है।108 नंबर पर कॉल करने के बावजूद एंबुलेंस न पहुंचने पर लोगों ने अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का घेराव कर रोष व्यक्त किया। लोगों ने कहा समय रहते एंबुलेंस मौके पर पहुंचती तो व्यक्ति की जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन

मृतक के भाई अशोक कुमार ने कहा कि हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस के लिए 108 नंबर डायल कर बात की, लेकिन करीब आधा घंटे तक इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। हालांकि अस्पताल घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है। उन्होंने कहा इस नंबर पर कॉल करने के बाद भी एंबुलेंस लोगों को नहीं मिलेगी तो इसका क्या फायदा है। हीरानगर से डीडीसी सदस्य अभिनंदन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर बीएमओ से बात करते हुए कहा कि 108 नंबर पर कॉल करने के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची, इसकी जांच कराई जानी चाहिए। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में अस्पताल के अन्य नंबर भी उपलब्ध कराए जाने चाहिए जिनपर लोग सीधा अस्पताल के अधिकारियों से संपर्क कर सकें। गुस्साए लोगों को शांत करते हुए बीएमओ स्वामी शरण ने कहा 108 नंबर का उप जिला अस्पताल में कोई संपर्क नहीं होता है। इस पर कॉल करने से सीधा जम्मू संपर्क होता है। अगर उन्हें या उनके किसी अधिकारी से संपर्क हुआ होता तो अस्पताल से तुरंत एंबुलेंस भेज दी जाती। वहीं इस हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed