{"_id":"67549fd878381dff2c086477","slug":"100-days-tb-awareness-campaign-starts-in-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1009-115551-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: टीबी के सक्रिय मामले पता लगाने के लिए सौ दिवसीय अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: टीबी के सक्रिय मामले पता लगाने के लिए सौ दिवसीय अभियान शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी के सक्रिय मामले पता लगाने के लिए सौ दिवसीय अभियान शुरू किया है। शनिवार को अभियान का शुभारंभ कठुआ से विधायक डॉ. भारत भूषण और अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त सुरेंद्र मोहन शर्मा ने किया।
यह अभियान ब्लॉक चिकित्सा अधिकारियों की देखरेख में जिले के सभी पांचों चिकित्सा ब्लॉकों में चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों में टीबी के लक्षण, संकेत और कारणों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसमें समुदायों विशेष रूप से कमजोर आबादी को टीबी की जांच कराने और लक्षणों की जल्द रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित करना है। स्वास्थ्य टीम से रूबरू होते हुए विधायक डॉ. भूषण ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी वर्गों को टीबी की जांच के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। बिना लोगों के सहयोग से इस क्षय रोग से छुटकारा पाना संभव नहीं होगा।
बता दें कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के केंद्रीय टीबी डिवीजन के निर्देशों पर राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। अगले 100 दिनों तक ब्लॉक स्तर पर इसका आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ डॉ. विजय रैना, जिला टीबी अधिकारी डॉ. राधा कृष्ण, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वासना शर्मा के साथ-साथ जिला क्षय रोग केंद्र के कर्मचारी मौजूद रहे।