फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   kashmir: murder in anantnag

फिर खेला गया खूनी खेल, पंच की हत्या

Fri, 09 May 2014 01:30 PM IST
Updated Fri, 09 May 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
kashmir: murder in anantnag

वीरवार रात करीब आठ बजे अज्ञात आतंकियों ने जिला कुलगाम के वनपोह इलाके में एक पंच की गोली मारकर हत्या कर दी। रियासत में लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद आतंकियों द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों पर हमले की यह पहली वारदात है।

विज्ञापन


इससे पहले आतंकियों ने चुनाव के दौरान जिला पुलवामा के त्राल इलाके में तीन अलग-अलग वारदात में एक सरपंच, एक अन्य सरपंच और उसके बेटे के अलावा एक नंबरदार की हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

सुरक्षा बलों के हाथ खाली

kashmir: murder in anantnag

वीरवार रात करीब आठ बजे जिला कुलगाम के वनपोह इलाके के पंच गुल मोहम्मद एक दुकान पर बैठे थे तो इसी दौरान अज्ञात आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। इसके बाद आतंकी फरार हो गए।

वारदात के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल पंच गुल मोहम्मद को अस्पताल ले जाया, पर उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

वारदात की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च आपरेशन चलाया। हालांकि, देर रात तक सुरक्षा बलों के हाथ कोई आतंकी नहीं लगा था।

बौखलाए हुए हैं आतंकी संगठन

kashmir: murder in anantnag

आतंकी हमले में मारा गया पंच नेकां का समर्थक था और नेकां के एमएलसी अब्दुल मजीद बट का रिश्तेदार है। उल्लेखनीय है कि आतंकियों द्वारा चुनाव में शामिल न होने की धमकियों के बावजूद कश्मीर के लोगों ने बढ़ चढ़ कर मतदान किया।

इसके चलते आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं। इसी बौखलाहट में आतंकी लगातार पंचायत प्रतिनिधियों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हमले कर रहे हैं।

वीरवार को ही जिला कुपवाड़ा के हापरूदा वन क्षेत्र में से वीरवार को सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान के दौरान एक पिस्टल, तीन मैग्जीन, दो दूरबीन, दो कंपास, आरपीजी के तीन राउंड, दो 60 एमएम के बम, एक वायरलेस सेट सहित कुछ अन्य हथियार बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed