{"_id":"66f6a57efa19a0ff3905ff31","slug":"jkwp-president-mir-junaid-said-there-is-no-point-in-talks-with-pakistan-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu-Kashmir: JKWP अध्यक्ष मीर जुनैद बोले- पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने का वक्त आ गया...अब बातचीत नहीं करनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu-Kashmir: JKWP अध्यक्ष मीर जुनैद बोले- पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने का वक्त आ गया...अब बातचीत नहीं करनी
Fri, 27 Sep 2024 06:03 PM IST
श्याम जी.
एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:03 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष मीर जुनैद ने एएनआई के साथ एक पॉडकास्ट किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान से वार्ता के मामले को लेकर बातचीत की।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष मीर जुनैद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष मीर जुनैद ने कहा, 'पचास साल हमने यहां पर काम किया। बातचीत का नतीजा हमने देखा यहां पर...डायलॉग से हमें क्या मिला। हमारे नौजवान कब्रिस्तानों में घुस गए, हमारे जवान शहीद हो गए। लाखों लोग मारे गए। अब आंख में आंख डालने के वक्त आ गया। आंख मिचौली का खेल अब नहीं खेलना है।'
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
मीर जुनैद ने कहा, 'पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने की जरूरत है। डायलॉग कहानी है, ये सब चुनाव के पैंतरे हैं। कहानी ये है कि पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं करनी है। जो मुल्क यहां के लोगों को मौत के घाट उतार रहा है, यहां की माइनॉरिटी को निशाना बनाया, यहां पर महिलाओं को मॉलेस्ट किया, दुष्कर्म किया उनके साथ कोई बातचीत करने की जरूरत नहीं।'
विज्ञापन