{"_id":"570411984f1c1bd137c813a3","slug":"jammu-srinagar-highway-the-unilateral","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे एकतरफा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे एकतरफा जारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर फंसे थे हजारों वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-श्रीनगर का 300 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग अभी तक पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाया है। पिछले दो हफ्तों से अधिक समय से हाईवे पर एकतरफा वाहनों को छोड़ा जा रहा है।
मंगलवार को श्रीनगर से जम्मू के लिए एकतरफा वाहन भेजे गए। एकतरफ से हाईवे जारी रहने से यात्रियों की दिक्कतें बरकरार हैं। उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
इस बीच न्यूनतम माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा। मौसम विभाग के अनुसार सात अप्रैल को जम्मू और श्रीनगर के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहे। लेकिन जम्मू में तपिश से कोई राहत नहीं मिल पाई है। यहां दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक 31.4 डिग्री और बीती रात का भी दो डिग्री चढ़कर 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा 28.1, श्रीनगर में 17.9, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में 12.6, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में 4.2, लेह में 13.7 और कारगिल में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।