{"_id":"bd36f045afa14cabc2fbab5a914890ac","slug":"jammu-military-ammunition-depot-blast-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्य आयुध भंडार में विस्फोट, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैन्य आयुध भंडार में विस्फोट, एक की मौत
अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 20 Nov 2013 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के नगरोटा स्थित सैन्य कैंप के पास बुधवार को आयुध भंडार में हुए विस्फोट में एक सिविल मुलाजिम की मौत हो गई। हादसे में एक हवालदार गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
सैन्य अस्पताल में भर्ती हवलदार की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक की पहचान सिविल मुलाजिम (पेंटर) संजीव बारू निवासी कोर जगीर (नगरोटा) हुई है। सेना ने मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
कस्बे के बाहरी इलाके में स्थित 22 आयुध भंडार में 81 एमएम मोर्टार शेल मरम्मत के लिए निकाला जा रहा था। इसी दौरान एक पुराना शेल फट गया।
दुर्घटना के समय पेंटर संजीव बारू शेल के काफी करीब था। इससे उसके पेट के नीचले हिस्से में शेल के छर्रे लगने से उसका पेट पूरी तरह फट गया। वहीं मौजूद हवलदार मोहंती को हाथ में गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन
दोनों को घायल अवस्था में नगरोटा सेना अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने बारू को मृत घोषित कर दिया। घायल हवलदार मोहंती को जम्मू सेना अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आसपास के लोगों का कहना है कि विस्फोट काफी शक्तिशाली था। घटना की जानकारी मिलते ही सेना के उच्चाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले में कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश जारी किए। मृतक बारू का पोस्टमार्टम करवाने के बाद देर शाम शव उसके परिवार को सौंप दिया गया।