{"_id":"650883679b868a2c3108bf35","slug":"jammu-kashmir-three-terrorist-helpers-arrested-in-kishtwar-2023-09-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में तीन आतंकी मददगार गिरफ्तार, फोन नंबर जारी, मुख्यधारा में लौटने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में तीन आतंकी मददगार गिरफ्तार, फोन नंबर जारी, मुख्यधारा में लौटने का मौका
Mon, 18 Sep 2023 10:36 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 18 Sep 2023 10:36 PM IST
सार
एसएपी खलील पोसवाल ने बताया कि तीनों आरोपी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहे थे और सक्रिय आतंकियों को हर तरह की मदद पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन
सेना के जवान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किश्तवाड़ जिले में आतंकियों और उनके मददगारों पर सुरक्षाबलों का शिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने तीन आतंकी मददगारों को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पाकिस्तान में बैठकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां चलाने वाले 12 दहशतगर्दों की संपत्तियां जब्त करने के दो दिन बाद की गई है।
विज्ञापन
एसएपी खलील पोसवाल ने बताया कि तीनों आरोपी आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के लिए काम कर रहे थे और सक्रिय आतंकियों को हर तरह की मदद पहुंचा रहे थे। इनकी पहचान तौसीफ-उल-नबी, जहूर-उल-हसन और रेयाज अहमद के रूप में की गई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ डोजियर तैयार कर किश्तवाड़ के उपायुक्त को सौंपा। इसके आधार पर उपायुक्त ने कार्रवाई की अनुमति दी। आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद तीनों को गिरफ्तार कर प्रदेश की विभिन्न जेलों में भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने जिले में आतंकी मददगारों और सहानुभूति रखने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं और उन पर पीएसए के तहत मामला दर्ज किया है। इसका उद्देश्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर अंकुश लगाना और किश्तवाड़ के युवाओं को आतंकी संगठनों में शामिल होने से बचाना है।
विज्ञापन
जिन तीन ओजीडब्ल्यू के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें ज़हूर-उल-हसन कमल, जिसे निक्का कमाल के नाम से भी जाना जाता है, किश्तवाड़ के कमल मोहल्ले का रहने वाला है। तौसीफ-उल-नबी जामिया मस्जिद और रियाज अहमद सौंदर दच्छन, तहसील दच्छन, जिला किश्तवाड़ के रहने वाले हैं।
भटके युवाओं से मुख्यधारा में लौटने का आह्वान
एसएसपी खलील पोसवाल ने बताया कि तीनों पर पहले भी विभिन्न मामलों में एफआईआर में दर्ज है। इसके बावजूद राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता, स्थानीय युवाओं को आतंकी संगठनों में शामिल होने के लिए प्रेरित करने में भूमिका के कारण पीएसए की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि आतंकियों के मददगारों और उनसे सहानुभूति रखने वालों का आह्वान किया कि वे भावी पीढ़ियों को खतरे में डालने का रास्ता छोड़ दें और मुख्यधारा के समाज में लौट आएं। ऐसा नहीं करने पर प्रतिकूल परिणाम भुगतने होंगे।
संदिग्ध गतिविधियां दिखें तो इस नंबर पर करें फोन
एसएसपी ने आम जनता से आग्रह किया कि वे अपने आसपास राष्ट्रविरोधी, असामाजिक या नशीली दवाओं से संबंधित गतिविधियों से संबंधित किसी भी जानकारी की तुरंत 9906154100 पर रिपोर्ट करके किश्तवाड़ की सुरक्षा बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।