फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Kashmir: Secretariat personnel will get new identity cards, SSP will issue cards after security check

जम्मू-कश्मीर: सचिवालय कर्मियों को मिलेंगे नए परिचय पत्र, एसएसपी सुरक्षा जांच के बाद जारी करेंगे कार्ड

Wed, 11 Aug 2021 10:58 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 11 Aug 2021 10:58 PM IST
सार

कार्ड जारी करने के लिए एक अफसर की तैनाती होगी। इन कर्मियों के कार्ज में क्यूआर कोड व तकनीकी सपोर्ट भी उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Secretariat personnel will get new identity cards, SSP will issue cards after security check
सचिवालय श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरिक सचिवालय श्रीनगर के कर्मचारियों को नए परिचय पत्र जारी किए जाएंगे। ये कार्ड एसएसपी सुरक्षा सचिवालय की तरफ से कर्मचारियों से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जारी किए जाएंगे। सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से जारी किए गए आदेश के तहत नए परिचय पत्र के संबंध में सभी विभागों को नोडल अफसर नामित करने के लिए कहा गया हैं।

विज्ञापन


नोडल अफसर अतिरिक्त सचिव स्तर के रैंक के अधिकारी रहेंगे जोकि अपने संबंधित विभागों के कर्मचारियों के नाम, नागरिक सचिवालय में उनकी तैनाती स्थायी या अटैच, विभाग, पद, आवासीय पत्ता, फोन या मोबाइल नंबर और वाहन का नंबर की जानकारी एसएसपी सुरक्षा नागरिक सचिवालय को कर्मचारी के पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेजेंगे।
विज्ञापन


स्थायी कर्मचारियों को कार्ड जारी करने के लिए एक अफसर की तैनाती होगी। इन कर्मियों के कार्ज में क्यूआर कोड व तकनीकी सपोर्ट भी उपलब्ध होगा। जबकि सचिवालय के विभिन्न विभागों में अटैच स्टाफ के मामले में छह महीने के लिए वैध अस्थायी कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का श्रीनगर दौरा: राहुल के समक्ष रखा गया प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी का मुद्दा

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कार्ड जमा कराने का आदेश
सचिवालय के जिन कर्मचारियों का तबादला हुआ हैं या रिटायर हो गए हैं उन्हें एसएसनी सुरक्षा नागरिक सचिवालय के पास अपने परिचय पत्र जमा करवाने को कहा गया हैं। पेंशन मामले व एलपीसी के लिए एसएसपी सुरक्षा की एनओसी अनिवार्य होगी। किसी कर्मचारी का पहचान कार्ड गुम हो जाता हैं तो ऐसे मामले में पुलिस रिपोर्ट के साथ साथ सरकारी ट्रेजरी में 500 रुपये जमा करवाने के बाद ही नया कार्ड बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed