{"_id":"61252c55fee9636b494ca9a5","slug":"jammu-kashmir-rail-traffic-affected-for-fifth-day-passengers-upset-due-to-cancellation-of-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पांचवें दिन भी प्रभावित रहा रेल यातायात, ट्रेनें रद्द होने से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पांचवें दिन भी प्रभावित रहा रेल यातायात, ट्रेनें रद्द होने से यात्री परेशान
Tue, 24 Aug 2021 10:58 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:58 PM IST
सार
लगातार पांच दिनों से ट्रेन यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग सड़क मार्ग से सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : डेमो
विस्तार
पंजाब में किसानों के प्रदर्शन के कारण ट्रेन परिचालन पांचवें दिन भी प्रभावित रहा। जम्मू आने वाली छह ट्रेनें रद्द रहीं, जबकि जम्मू और कटड़ा आने वाली पांच ट्रेनों को आधी दूरी से ही निरस्त कर दिया गया। लगातार पांच दिनों से ट्रेन यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग सड़क मार्ग से सफर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, छह मददगार गिरफ्तार
मंगलवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा छाया रहा। रेलवे ने कुछ एक ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया। जम्मू रेलवे स्टेशन सीआरएस शाम पाल ने बताया कि जम्मू आने वाली छह ट्रेनें रद्द की गईं। इसमें वंदे भारत, राजधानी सहित अन्य ट्रेनें शामिल थीं। इसके साथ जम्मू आने वाली पांच ट्रेनों को आधी दूरी से वापस भेज दिया गया।