फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Kashmir: President Kovind arrives in Ladakh, will celebrate Dussehra with soldiers in Dras

जम्मू-कश्मीर: लद्दाख पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, द्रास में जवानों के साथ मनाएंगे दशहरा

Thu, 14 Oct 2021 10:39 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 14 Oct 2021 10:39 AM IST
सार

राष्ट्रपति गुरुवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच चुके हैं। वे दौरे की शुरूआत लद्दाख से कर रहे हैं। जिसके बाद वह उधमपुर में उत्तरी कमान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: President Kovind arrives in Ladakh, will celebrate Dussehra with soldiers in Dras
लद्दाख पहुंचे रामनाथ कोविंद - फोटो : ani

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को दशहरा पर्व लद्दाख के द्रास में सैन्य जवानों के साथ मनाएंगे। राष्ट्रपति गुरुवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर पहुंच चुके हैं। वे दौरे की शुरूआत लद्दाख से कर रहे हैं। लद्दाख के उपराज्यपाल ने उनका स्वागत किया। गुरुवार को राष्टपति लेह के सिंधु घाट पर सिंधु दर्शन पूजा में शामिल होंगे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन से जारी सूचना के अनुसार 14 अक्तूबर की शाम को रामनाथ कोविंद जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सैन्य जवानों से भी मुलाकात करेंगे। 15 अक्तूबर को वे फिर लद्दाख जाएंगे, जहां द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर जाकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। राष्ट्रपति का सैन्य अधिकारियों व जवानों से मुलाकात का कार्यक्रम भी है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति आम तौर पर नई दिल्ली में ही दशहरा समारोह में हिस्सा लेते रहे हैं, लेकिन इस बार राष्ट्रपति ने द्रास में सैन्य जवानों के साथ दशहरा मनाकर उनका मनोबल बढ़ाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास रोहिंग्याओं का रिकॉर्ड नहीं, आठ माह से 200 से ज्यादा रोहिंग्या जेल में
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ घंटे बंद रहेंगे लेह-श्रीनगर, लेह-मनाली हाईवे
उत्तरी कमान मुख्यालय उधमपुर में राष्ट्रपति दौरे को लेकर सुरक्षा कड़ी की गई है। वहीं, लेह में सुबह नौ बजे से 11.30 बजे तक लेह-मनाली, लेह-श्रीनगर हाईवे और लेह से खरदुंगला दर्रे की ओर जाने वाले सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद रहेंगे। राष्ट्रपति की लेह में मौजूदगी तक कारगिल की ओर खलसी, मनाली की ओर खाड़ू और खरदुंगला दर्रे की ओर साउथ पुल्लू चेक पोस्ट पर वाहन रोके जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed