फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   jammu kashmir news including rajouri grenade attack Kulgam encounter baramulla sopore attack and Independence Day Preparations

जम्मू-कश्मीर: राजोरी के बाद सोपोर में ग्रेनेड हमला, कुलगाम मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर समेत प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

Fri, 13 Aug 2021 05:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 13 Aug 2021 05:23 PM IST
सार

राजोरी जिले में गुरुवार को हुए ग्रेनेड हमले के चलते लोगों में काफी आक्रोश है। राजोरी, पुंछ के साथ ही कई जिलों में लोगों ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर, कुलगाम मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई है। पढ़ें प्रदेश की ऐसी ही प्रमुख खबरें..

विज्ञापन
jammu kashmir news including rajouri grenade attack Kulgam encounter baramulla sopore attack and Independence Day Preparations
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग के राजोरी जिले में भाजपा नेता के घर पर बीते दिन हुए हमले के चलते शुक्रवार को संपूर्ण बंदी है। सभी दुकानें बंद हैं। पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों का चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा है। इस हमले को लेकर उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि राजोरी में एक नेता के घर पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमले में दो साल के बच्चे की मौत हुई है साथ ही अन्य लोग घायल हुए हैं, घायलों के ठीक होने की प्रार्थना और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस जघन्य कृत्य के दोषियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


कुलगाम मुठभेड़: बीएसएफ के काफिले पर हमले के बाद यहां छिपा था आतंकी, जवानों ने ऐसे ढेर किया, देखिए तस्वीरें
कश्मीर में कुलगाम के मीरपोरा में गुरुवार को बीएसएफ के काफिले पर हमला करने के बाद दो आतंकवादियों ने एक इमारत में शरण ली थी। हमले के बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और देर रात एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई। मारा गया आतंकी लश्कर-ए-तैयबा का था। मारे गए आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल, चार मैगजीन, कुछ ग्रेनेड और एक आरपीजी लांचर सेल बरामद किया गया है। जबकि दूसरा आतंकी भाग गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकी हमला, सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर दहशतगर्दों ने फेंका ग्रेनेड
कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबलों की ओर से इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


हताशा और साजिश: कश्मीर में मिली मात और मौत के बाद आतंकियों के निशाने पर जम्मू संभाग, अब डोडा में दिखे संदिग्ध
जम्मू संभाग के डोडा जिले में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर सुरक्षाबल बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। इस ऑपरेशन को सेना की 4-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स), जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीमा सुरक्षाबल के जवानों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां: श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी, आतंकियों की हर हरकत पर आसमान से रहेगी नजर, देखिए तस्वीरें
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आतंकियों की नापाक हरकत पर नजर रखने के लिए 12 से अधिक क्वाडकॉप्टर और हेक्साकॉप्टर तैनात कर दिए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस तक यह ड्रोन आसमान से निगरानी रखेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed