{"_id":"5dca1d748ebc3e5b1206d719","slug":"jammu-kashmir-encounter-between-security-forces-and-terrorists-at-gund-in-ganderbal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के गांदबरल में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने मार गिराया लश्कर का एक पाक आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के गांदबरल में मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने मार गिराया लश्कर का एक पाक आतंकी
Tue, 12 Nov 2019 08:18 AM IST
अमर शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 12 Nov 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। गांदरबल जिले में हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकी से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। मारे गए आतंकी की शिनाख्त हो गई है, वह लश्कर-ए-ताइबा का पाकिस्तानी आतंकी था।
ऑपरेशन में सेना का एक जवान भी घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दो अन्य आतंकी भी वहां मौजूद थे, जो मौके का फायदा उठाकर जंगलों में भाग निकले हैं। सेना की ओर से जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
जिले के कुलन इलाके में 2-3 आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सोमवार की देर रात लगभग दो बजे इलाके की घेराबंदी की। इस दौरान घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने मंगलवार को सुबह छह बजे सुरक्षा बलों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली।
विज्ञापन
दूसरी ओर से काफी देर तक जब फायरिंग नहीं हुई तो सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान मारे गए आतंकी का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकी की पहचान पाकिस्तान निवासी खालिद उर्फ जेब्रान के रूप में हुई है। वह आतंकी संगठन लश्कर के लिए काम करता था। फिलहाल नागरिकों को मुठभेड़ स्थल के आस पास न जाने की सलाह दी गई है क्योंकि वहां आतंकियों का कुछ गोला बारूद पड़ा हो सकता है।

इससे पहले रविवार एवं सोमवार को बांदीपोरा जिले के लावडरा गांव में हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया था। इनमें एक लश्कर-ए-ताइबा का डिस्ट्रिक्ट कमांडर और पाकिस्तानी आतंकी अबु तलहा था। उसके पाक से 2 एके 47 राइफल, 2 यूबीजीएल, अन्य हथियार और गोला-बारूद के अलावा काफी मात्रा में पाक निर्मित सामग्री भी मिली थी।