फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu-Kashmir: City's garbage being thrown on the banks of Tawi, which is suffocating, the dirt is getting mixed in the river.

जम्मू-कश्मीर: नाक में दम कर रहा तवी किनारे फेंका जा रहा शहर का कचरा, नदी में घुल रही गंदगी

Wed, 25 Aug 2021 02:12 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 25 Aug 2021 02:12 PM IST
सार

10 माह बाद भी नहीं हट पाई डंपिंग साइट। बीते साल अक्तूबर में एक माह के लिए बनाई गई थी अस्थायी डंपिंग साइट।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: City's garbage being thrown on the banks of Tawi, which is suffocating, the dirt is getting mixed in the river.
तवी नदी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बेलीचराना में तवी नदी किनारे 10 माह बाद भी डंपिंग साइट नहीं हट पाई। जम्मू शहर के वार्डों से उठाया गया कचरा यहां डंप करने से यहां गंदगी बढ़ती जा रही है। यहां ज्यादा मात्रा में पॉलीथिन बिखरा पड़ा है। लावारिस पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। गले-सडे़ कचरे से उठने वाली दुर्गंध से आसपास के लोग परेशान हैं। जम्मू शहर से रोजाना 400 मीट्रिक टन कचरा निकलता है।

विज्ञापन


तवी नदी किनारे कचरा बीते साल अक्तूबर, 2020 से फेंका जा रहा है। अस्थायी तौर पर यहां पर डंपिंग साइट बनाई गई थी। कहा गया था कि यहां एक माह तक कचरा फेंका जाएगा। इसके बाद साइट शिफ्ट हो जाएगी, लेकिन अभी तक यहां से डंपिंग साइट हट नहीं पाई है। हर रोज कचरा फेंका जा रहा है। यहां पर कचरे को दबाया भी जा रहा है। यहां कचरा फेंके जाने से दुर्गंध फैली रहती है। आसपास के लोग काफी परेशान है।  
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से तवी नदी को साफ सुथरा रखने के लिए कई अभियान चलाए जा रहे हैं। घरों से सीधा कचरा तवी में फेंकने पर सख्ती की गई है। मगर नगर निगम की अस्थयी डंपिंग साइट के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। कई बार इसे हटाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पतंग ने ली बच्चे की जान: कहां से आई पतंग की डोर कोई पता नहीं, इलाज के दौरान मौत

बेलीचराना में तवी नदी के किनारे कचरा फेंकने के लिए अस्थायी डंपिंग साइट बनाई गई है। बंधुरख में यूनिट बनाई जा रही है। जल्द ही यहां से डंपिंग साइट को हटाया जाएगा। - नरेंद्र जमवाल, हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी


डपिंग साइट को हटाया जाएगा। कोट भलवाल में कचरा संयंत्र केंद्र तैयार किया जा रहा है। तवी किनारे कुछ वार्डों का ही कचरा फेंका जा रहा है। - हरेंद्र सिंह, सीटीओ, नगर निगम

बेलीचराना के पास तवी में फेंका गया कचरा परेशानी बनता जा रहा है, इससे नदी का पानी भी दूषित हो रहा है। जल्द गंदगी नहीं हटाई गई तो प्रदर्शन करेंगे। - रवि कुमार, तवी वेलफेयर कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed