यूपी: 'कश्मीरी छात्रों से बदसलूकी के लिए मोदी जिम्मेदार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा में एक यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा कश्मीरी छात्रों से कथित बदसलूकी और जबरन पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाने के लिए जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया है।
इस बीच यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आरोपी दो छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है। सोमवार को जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में एक चुनावी सभा में उमर ने कहा कि मोदी लोगों के दिलों में कश्मीरियों के प्रति नफरत फैला रहे हैं।
कश्मीरी छात्रों से हुई मारपीट
अपने चेलों को भेजकर कश्मीरी छात्रों से मारपीट करवा रहे हैं। उमर ने इस दौरान कहा, ‘क्या अब मारपीट कर कश्मीरियों को देशभक्त बनाया जाएगा। इससे देश के साथ कश्मीर का रिश्ता मजबूत नहीं होगा।’
उमर ने कहा कि इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रबंधन को आड़े हाथ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधि ने इस संबंध में यूनिवर्सिटी के वीसी से भी बात की है।
दो छात्रों को किया सस्पेंड
उमर के निर्देशानुसार सोमवार को जम्मू-कश्मीर के एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर ने पीड़ित छात्रों से मुलाकात की।
उन्होंने यूनिवर्सिटी को हिदायतें दीं और छात्रों को सुरक्षा का भरोसा दिया। उधर, पुलिस ने कश्मीरी और स्थानीय छात्रों को अलग-अलग हॉस्टलों में शिफ्ट कर दिया है।