{"_id":"6139a835ce1614269676e037","slug":"jammu-kashmir-13-youths-of-rajori-working-on-fake-gun-licenses-arrested-in-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: फर्जी गन लाइसेंस पर नौकरी कर रहे राजोरी के 13 युवक केरल में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: फर्जी गन लाइसेंस पर नौकरी कर रहे राजोरी के 13 युवक केरल में गिरफ्तार
Thu, 09 Sep 2021 11:52 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:52 AM IST
सार
पकड़े गए सभी एटीएम सुरक्षा गॉर्ड की करते हैं नौकरी। एक सप्ताह पहले भी पकड़े गए थे कोटरंका के 5 युवक।
विज्ञापन
फर्जी शस्त्र लाइसेंस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल पुलिस ने बिना लाइसेंस और फ़र्जी लाइसेंस पर बंदूक रखने के आरोप में कोच्चि के कलामास्सेरी इलाके से राजोेरी जिले के 13 और युवकों को गिरफ्तार किया है। यह सभी निजी सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे। केरल पुलिस ने उनके घरों से तलाशी के दौरान अब तक 19 डबल बैरल बंदूकें और लगभग 100 कारतूस बरामद किए हैं। पिछले सप्ताह ही कोटरंका के पांच युवकों को तिरुवनंतपुरम पुलिस ने फर्जी लाइसेंस पर बंदूकें रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि इन युवकों को औरंगाबाद (महाराष्ट्र) स्थित एक कंपनी की तरफ से केरल की एक कंपनी के लिए आउटसोर्स किया गया था। केरल की कंपनी बैंक, एटीएम आदि सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों को सुरक्षा गार्ड प्रदान करने में लगी हुई है। मंगलवार को जिन 13 युवकों की गिरफ्तारी केरल पुलिस ने की है उनकी शिनाख्त अभी सार्वजनिक नहीं हुई है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि ये सभी युवक राजोरी से भर्ती एजेंसी के माध्यम से एक साल या डेढ़ साल पहले केरल पहुंचे थे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शुरुआत में एक शिकायत के आधार पर इन लोगों की जांच की थी कि उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान बंदूकें जमा करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद केरल पुलिस ने स्थानीय प्रशासन से पांच युवकों और उनसे जब्त हथियारों के लाइसेंस के बारे में जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में महिला ओजीडब्लयू ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार, पूछताछ जारी
केरल पुलिस को बताया गया कि पांच युवकों के पास मिले लाइसेंसों का राजोरी में कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसके बाद केरल पुलिस ने उन युवकों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की। केरल पुलिस की जांच में 13 और युवकों के नाम सामने आए। जो फर्जी लाइसेंस या बिना लाइसेंस की बंदूकोें के ही सुरक्षा गार्ड के काम अंजाम दे रहे थे। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी देने में दिक्कतें
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सचिन देव ने बताया कि केरल पुलिस ने अब इन 13 लड़कों के लाइसेंस के बारे में जानकारी मांगी है। चूंकि सीबीआई राजोरी में फर्जी लाइसेंस मामले की पहले ही जांच कर रही है अत: विवरण देने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।