{"_id":"60f45075d9454c037d1a4e99","slug":"jammu-and-kashmir-with-rising-heat-the-water-shortage-in-the-city-deepens-people-are-getting-worried","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बढ़ती गर्मी के साथ शहर मे पेयजल किल्लत गहराई, लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बढ़ती गर्मी के साथ शहर मे पेयजल किल्लत गहराई, लोग हो रहे परेशान
Sun, 18 Jul 2021 09:31 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:31 PM IST
सार
जम्मू में केवल कम समय के लिए ही आ रहा पानी, तकनीकी कारणों को किया जा रहा ठीक।
विज्ञापन
पानी की किल्लत
- फोटो : demo
विस्तार
जम्मू शहर में पेयजल किल्लत गहरा गई है। इस कारण लोग काफी परेशान हो रहे हैं। नलों में कम समय पानी आने के कारण रोजमर्रा के काम निपटाने में काफी परेशानी पेश आई। रेशमघर कालोनी, बख्शी नगर, किशना नगर, पुराना शहर, सैनिक कालोनी समेत अन्य जगहों में परेशानी पेश आई। जरूरत पूरी करने के लिए टैंकरों के माध्यम से भी पानी की आपूर्ति की गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जेलों में 4जी नेटवर्क की फ्रिक्वेंसी कम करने की तैयारी, कई मोबाइल कंपनियों से की गई सिफारिश
विज्ञापन
पानी न आने के कराण लोगों को बोतलबंद पानी भी पीना पड़ा। इन दिनों बारिश से हुए नुकसान के कारण पाइपें क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण भी पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। जलशक्ति विभाग समस्या का हल करने में जुटा है। एकसइएन सुरेंद्र खजुरिया ने कहा कि लोगों को परेशानी पेश नहीं आने दी जाएगी। कुछ इलाकों में दिक्कत चल रही है। यहां पर टैंकर भी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन