फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Two accused arrested with 30 grams of heroin and Rs 1.62 lakh from Miran Sahib area of Jammu

जम्मू-कश्मीर: जम्मू के मीरां साहिब इलाके से 30 ग्राम हेरोइन और 1.62 लाख रुपये के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Sep 2021 05:15 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 08 Sep 2021 05:15 PM IST
सार

अपराधियों के वाहन की तलाशी के दौरान नशीले पदार्थ के साथ 1,62,300 रुपये और एक धारदार हथियार भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Two accused arrested with 30 grams of heroin and Rs 1.62 lakh from Miran Sahib area of Jammu
गिरफ्तार - फोटो : फाइल

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू के बाहरी इलाके से 30 ग्राम हेरोइन और 1.62 लाख रुपये से अधिक के साथ दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि बान सुल्तान निवासी संजीव कुमार और उसका भाई जगदीप कुमार मंगलवार की रात अपनी कार से जा रहे थे, इसी दौारन उन्हें मीरां साहिब इलाके में चेकिंग के लिए रोका गया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: लगातार बारिश से सड़कों-गलियों में पानी ही पानी, 11 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान दोनों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अपराधियों के वाहन की तलाशी के दौरान नशीले पदार्थ के साथ 1,62,300 रुपये और एक धारदार हथियार भी बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed