फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir Tiranga rally to be organised on August 13 in view of Independence Day

Tiranga Rally: स्वतंत्रता दिवस को लेकर जम्मू-कश्मीर में कल निकाली जाएगी तिरंगा रैली, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sat, 12 Aug 2023 08:26 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू-कश्मीर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 12 Aug 2023 08:26 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 15 अगस्त की तैयारियां चल रही हैं। एलजी मनोज सिन्हा ने जश्न के मद्देनजर एक बैठक की अध्यक्षता की। 13 अगस्त को एक विशाल तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir Tiranga rally to be organised on August 13 in view of Independence Day
जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

15 अगस्त को मनाई जाने वाली भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी और कहा कि रविवार को एक विशाल तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह, 'जम्मू-कश्मीर में 15 अगस्त की तैयारियां चल रही हैं। एलजी मनोज सिन्हा ने जश्न के मद्देनजर एक बैठक की अध्यक्षता की। 13 अगस्त को एक विशाल तिरंगा रैली आयोजित की जाएगी।' इससे पहले डीजीपी सिंह ने उत्तरी कश्मीर के सीमावर्ती जिले कुपवाड़ा का दौरा किया। जहां उन्होंने एक संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। 
विज्ञापन


डीजीपी सिंह ने कहा कि आतंकवाद अपने अंतिम चरण में है। सक्रिय आतंकियों की अब तक की सबसे कम संख्या है, जबकि नशीली दवाओं का खतरा कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के लिए एक चुनौती बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रेसवार्ता में डीजीपी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर शांति की ओर बढ़ रहा है। अब तक उग्रवाद पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, जिससे सक्रिय आतंकवादियों की संख्या घटकर केवल दो अंकों में रह गई है। इनको भी जल्द ही ढेर कर दिया जाएगा। हालांकि, नशा तस्करी में बढ़ौतरी एक चुनौती है, जिससे कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निपटने की जरूरत है। उन्होंने स्थानीय भागीदारी के साथ बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया।

जवानों की याद में पाचं इमारतों का उद्घाटन
कार्यक्रम के दौरान डीजीपी ने कुपवाड़ा में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले बहादुर जवानों की याद में समर्पित पांच इमारतों का उद्घाटन किया। इनका निर्माण कुपवाड़ा पुलिस द्वारा उनके बलिदान को श्रद्धांजलि के रूप में किया गया था। दौरे के दौरान एडीजीपी कश्मीर जोन विजय कुमार, डीआईजी एनकेआर विवेक गुप्ता, एसएसपी कुपवाड़ा युगल मन्हास और एसएसपी हंदवाड़ा शीमा नबी कस्मा मौजूद रहीं। उन्होंने कंडी, क्रालपोरा और ड्रगमुला में नई पुलिस पोस्ट्स का उद्घाटन किया।

अब पाकिस्तान ने नशा युद्ध की तरफ बदली रणनीति
सिंह ने नशीली दवाओं के व्यापार की चुनौती पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दशकों के उग्रवाद के बाद पाकिस्तान ने अब अपनी रणनीति को नशा युद्ध की ओर स्थानांतरित की है। इसके खिलाफ जुझारू प्रयासों की जरूरत है। जैसे हमने उग्रवाद से लड़ाई लड़ी, उम्मीद है कि हम जम्मू-कश्मीर से इस ड्रग का सफाया कर देंगे, लेकिन हमें बड़े पैमाने पर लोगों, नागरिक समाज और युवाओं के सक्रिय समर्थन की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed