फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: There was a surge in corona cases again, 203 new cases and one death

जम्मू-कश्मीर: फिर आया कोरोना मामलों में उछाल, 203 नए केस और एक की मौत

Thu, 15 Jul 2021 10:43 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 15 Jul 2021 10:43 PM IST
सार

तीन दिन में हुई बढ़ोतरी, कटड़ा में मिल रहे संक्रमित यात्री।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: There was a surge in corona cases again, 203 new cases and one death
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच जम्मू-कश्मीर में संक्रमित मामलों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। प्रदेश में पिछले तीन दिन में संक्रमित मामलों का ग्राफ ऊपर गया है। जम्मू-कश्मीर में वीरवार को 203 नए संक्रमित मामले मिले। इसमें जम्मू संभाग से 74 और बाकी कश्मीर संभाग से नए संक्रमित मामले हैं। संभाग में मिल रहे यात्री संक्रमित मामलों में अधिकतर जिला रियासी प्रभावित है, यहां माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए आ रहे बड़ी संख्या में यात्री संक्रमित मिल रहे हैं, हालांकि ऐसे यात्रियों को वापस लौटाया जा रहा है, लेकिन इनसे रास्तेभर में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन


पिछले चौबीस घंटे में जीएमसी डोडा में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 334 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए। संक्रमित मामलों में गत 13 जुलाई को प्रदेश में 143, 14 जुलाई को 161 और वीरवार को यह आंकड़ा दो सौ के पार चला गया। जिला रियासी में पिछले पांच दिन में 29 यात्री संक्रमित मिले हैं और इनमें अधिकांश वैष्णो देवी की यात्रा के लिए आए थे। वीरवार को रियासी जिले में 22 यात्री संक्रमित मिले। कश्मीर संभाग के कई जिलों में संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


श्रीनगर में वीरवार को 42, गांदरबल में 19, बारामुला में 15 मामले मिले। जिला कठुआ और शोपियां में कोई संक्रमित मामला नहीं मिलने से राहत रही। जिला जम्मू में 11 संक्रमित मामले मिले। उधमपुर में 7, राजोरी में 16, डोडा में 3, सांबा में 1, किश्तवाड़ में 6, पुंछ में 5, रामबन में 3 मामले मिले। कुल मिले संक्रमित मामलों में 26 यात्री थे, जिनमें 22 रियासी से मिले हैं। वर्तमान में प्रदेश में 2104 मामले सक्रिय हैं और अब तक 4361 लोगों की कोविड के कारण मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  जम्मू-कश्मीर: जम्मूवासियों को मिलेगा रोपवे का तोहफा, प्रदेश में तीस साल बाद ऐसे किसी रोपवे का हुआ निर्माण

45 आयु वर्ग में 98 फीसदी को टीका
जम्मू-कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग में 4664280 लोगों को टीकाकरण के साथ 98.34 फीसदी टीकाकरण के लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है। जिला सांबा, पुंछ, राजोरी, जम्मू, गांदरबल, बांदीपोरा, बारामुला, बड़गाम, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग में 100 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो चुका है। कुपवाड़ा में 78.43 और श्रीनगर में 86.28 फीसदी टीकाकरण हुआ है। अब तक हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और सिटीजन वर्ग में 5341543 लोगों को टीकाकरण हो चुका है।


वैक्सीन लेने में निजी चिकित्सा संस्थानों का रुझान कम
जम्मू-कश्मीर में निजी चिकित्सा संस्थानों ने कोरोना की वैक्सीन खरीदने में रुझान न के बराबर दिखाया है। वर्तमान में सांबा में 1 और श्रीनगर में 2 संस्थान वैक्सीन की पेड सेवाएं दे रहे हैं। इससे जम्मू-कश्मीर के लिए निजी चिकित्सा संस्थानों को निर्धारित होने वाली वैक्सीन वापस जा रही है, जिसे देश के अन्य हिस्सों में वितरित किया जा रहा है। जुलाई में जम्मू-कश्मीर के लिए 11 लाख डोज प्रस्तावित है। इसमें तीन लाख वैक्सीन की डोज का कोटा निजी चिकित्सा केंद्रों के लिए रखा गया।

लेकिन पेड स्तर पर वैक्सीन लेने में निजी चिकित्सा संस्थान आगे नहीं आए। हालांकि बत्रा, नारायणा अस्पताल कटड़ा जैसे अन्य कई चिकित्सा केंद्रों ने अब पेड वैक्सीन की मांग की है। पेड वैक्सीन में कोविशील्ड और कोवैक्सीन निर्धारित दरों पर दी जाती है। चूंकि, सरकार की ओर से सभी को निशुल्क वैक्सीन की घोषणा की गई है, जिससे अधिकतर आबादी सरकारी केंद्रों पर ही पहुंच रही है। प्रदेश में वैक्सीन की कमी भी जारी है। इससे खासतौर पर 45 आयु वर्ग में दूसरी डोज लेने वालों की परेशानी बढ़ी है। उन्हें बार-बार मोबाइल पर वैक्सीन लेने के लिए मैसेज तो आ रहे हैं, लेकिन चिकित्सा केंद्रों पर पहुंचकर उन्हें वैक्सीन नहीं मिल रही है। यही हाल 18 से अधिक आयु वर्ग में भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed