फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Shiv Sena raised the demand, 100 feet high tricolor should be installed in Lal Chowk and Mubarak Mandi

जम्मू-कश्मीर: शिवसेना ने उठाई मांग, लाल चौक और मुबारक मंडी में स्थापित हो 100 फुट ऊंचा तिरंगा

Thu, 12 Aug 2021 12:51 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 12 Aug 2021 12:51 PM IST
सार

शिवसेना बालठाकरे ने उप राज्यपाल प्रशासन से ऐतिहासिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की मांग की।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Shiv Sena raised the demand, 100 feet high tricolor should be installed in Lal Chowk and Mubarak Mandi
डल झील पर तिरंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के ऐतिहासिक स्थल लाल चौक और मुबारक मंडी या बाग-ए बाहू में 100 फुट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया जाए। यह मांग शिवसेना (बालठाकरे) की प्रदेश ईकाई ने उप राज्यपाल प्रशासन से की है। जम्मू स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान अध्यक्ष मनीश साहनी ने इस कार्य को स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन


साहनी ने कहा कि लाल चौक और राष्ट्रीय ध्वज को लेकर दशकों तक राजनीति होती रही है। इस ऐतिहासिक स्थल पर स्थायी तौर पर तिरंगा फहराने से राजनीति पर पूर्ण विराम लगेगा, जो कश्मीर में शहीद सुरक्षाबलों के जवानों को स्वतंत्रता दिवस पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके साथ जम्मू-कश्मीर के लोगों में देश प्रेम की भावना बढ़ेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: स्वतंत्रता दिवस के लिए जम्मू शहर की सुरक्षा चाक-चौबंद, आसमान से लेकर जमीन तक चप्पे-चप्पे की निगरानी
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवसेना बालठाकरे के नेताओं ने लाल चौक को तिरंगे की रोशनी में रंगे जाने का स्वागत किया है। मंगलवार को प्रेसवार्ता में पार्टी महिला विंग की अध्यक्ष मीनाक्षी छिब्बर, महासचिव विकास बख्शी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप भगत, संजीव कोहली, बलवंत सिंह, गीता लखोत्रा, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed