फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Race towards sports infrastructure and lack of sports coaches continues, players of the state are moving to outside states

जम्मू-कश्मीर: खेल ढांचे की तरफ दौड़, खेल प्रशिक्षकों की कमी बरकरार, बाहरी राज्यों का रुख कर रहे प्रदेश के खिलाड़ी

Wed, 25 Aug 2021 12:18 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 25 Aug 2021 12:18 PM IST
सार

स्पोर्ट्स काउंसिल में पदक उन्मुख खेलों में कोच ही नहीं। प्रशिक्षक की कमी से बाहरी राज्यों का रुख कर रहे प्रदेश के खिलाड़ी।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Race towards sports infrastructure and lack of sports coaches continues, players of the state are moving to outside states
indoor stadium - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार खेल ढांचे के निर्माण पर जोर दे रही है, लेकिन खेल प्रशिक्षकों की कमी खिलाड़ियों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। खेल विभाग में प्रशिक्षकों की कमी के चलते प्रदेश के खिलाड़ी दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं। पदक उन्मुख खेलों में कोच नहीं होने से खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों से सरकार खेल ढांचे के विकास को अधिक महत्व दे रही है। जिलों में इंडोर स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं, जम्मू एथलेटिक सिंथेटिक ट्रैक, फुटबॉल और हॉकी मैदान पर सिंथेटिक टर्फ बिछाई जा रही है। नगरोटा में खेल गांव तैयार हो रहा है। सरकार खेल ढांचे को विकसित कर रही है, लेकिन खिलाड़ियों को तैयार करने वाले प्रशिक्षकों की संख्या को नहीं बढ़ा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पतंग ने ली बच्चे की जान: कहां से आई पतंग की डोर कोई पता नहीं, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू और श्रीनगर जिले को छोड़ दें तो अन्य जिलों में एक प्रशिक्षक के हवाले ही पूरा जिला है। खेल प्रशिक्षकों की कमी का असर हमारे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पड़ रहा है। स्पोर्ट्स काउंसिल में 88 कोच के पद स्वीकृत हैं जिसमें सिर्फ 45 पद ही भरे हैं। वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, तीरंदाजी सहित अन्य पदक उन्मुख खेलों में तो कोच ही नहीं है। सरकार प्रतिनियुक्ति पर प्रशिक्षकों को स्पोर्ट्स में लाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed