{"_id":"61389f0c8ebc3ea6b4134711","slug":"jammu-and-kashmir-police-searched-the-house-of-four-journalists-of-the-state-these-allegations-have-been-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने प्रदेश के चार पत्रकारों के घर की ली तलाशी, लगे हैं यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने प्रदेश के चार पत्रकारों के घर की ली तलाशी, लगे हैं यह आरोप
Wed, 08 Sep 2021 05:01 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 08 Sep 2021 05:01 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्रदेश के चार पत्रकारों के घरों की तलाशी ली। हालांकि अभी तक इस तलाशी अभियान पर कुछ भी नहीं बताया है। सूत्रों के अनुसार यह छापा एक ब्लॉग पोस्ट की जांच का हिस्सा था।
विज्ञापन
पत्रकार
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को प्रदेश के चार पत्रकारों के घरों की तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि इन पत्रकारों में एक साप्ताहिक पत्रिका के प्रधान संपादक, एक तुर्की मीडिया आउटलेट के लिए काम करने वाले पत्रकार, एक स्वतंत्र पत्रकार और कई स्थानीय प्रकाशनों से जुड़े एक पत्रकार का नाम शामिल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: किसानों से मंडियों में पांच रुपये प्रति किलो लिए जा रहे बैंगन और भिंडी, दुकान पर बिक रहे 20-25 रुपये किलो
विज्ञापन
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस ने अभी तक इस तलाशी अभियान पर कुछ भी नहीं बताया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह छापा एक ब्लॉग पोस्ट की जांच का हिस्सा था। इस पोस्ट के माध्यम से लोगों को देश के खिलाफ भड़काया जा रहा था और कश्मीर में राष्ट्रवादियों की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन