{"_id":"611fd1936469be5e7114c0f5","slug":"jammu-and-kashmir-people-of-the-state-also-became-victims-of-bike-boat-fraud-noida-company-cheated-in-the-name-of-doubling-the-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के लोग भी बाइक बोट फ्राड के हुए शिकार, नोएडा की कंपनी ने पैसा दोगुना करने के नाम पर ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश के लोग भी बाइक बोट फ्राड के हुए शिकार, नोएडा की कंपनी ने पैसा दोगुना करने के नाम पर ठगा
Fri, 20 Aug 2021 09:30 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:30 PM IST
सार
सांबा, जम्मू, कठुआ, राजोरी और पुंछ से 10 पीड़ितों ने क्राइम ब्रांच को दी शिकायत।
विज्ञापन
ठगी
विस्तार
देशभर में हजारों लोग बाइक बोट फ्राड के शिकार हुए। इनमें से कई पीड़ित जम्मू-कश्मीर में भी हैं। नोएडा की एक निजी कंपनी ने पैसा दोगुना करने के नाम पर एक बाइक बोट नाम की योजना लागू की थी। इसके तहत बड़े स्तर पर पैसा जमा किया गया, लेकिन बाद में पता चला कि कंपनी ने योजना के नाम पर देशभर में 45 हजार करोड़ रुपये का फ्राड किया है।
विज्ञापन
इस फ्राड से प्रदेश के लोग भी नहीं बच पाए हैं। अभी तक 10 लोगों ने जम्मू क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दर्ज कराई है कि उनके साथ भी धोखा हुआ है। एसएसपी राजेश्वर सिंह का कहना है कि सांबा, जम्मू, कठुआ, राजोरी और पुंछ जिलों से 10 लोगों ने हमारे पास शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर एक संयुक्त एफआईआर दर्ज की गई है। अब जांच कर रहे हैं कि शिकायतों में कितने-कितने पैसे लेने की बात है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: इस मंदिर में हाजिरी देने वालों को मिलता है वैवाहिक सुख, पूरे देश में ऐसे केवल दो ही मंदिर
विज्ञापन
इन लोगों से 2017 में पैसे लिए गए थे। सिंह का कहना है कि यदि और भी कोई है, जिससे उक्त योजना के तहत पैसे लिए गए हैं, तो वह क्राइम ब्रांच के पास इसकी शिकायत दर्ज कराए, ताकि इस मामले की जांच में तेजी लाई जा सके। क्राइम ब्रांच ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।