फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: One terrorist arrested with a grenade from Lal Chowk in Srinagar, interrogation continues

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के लाल चौक से ग्रेनेड के साथ एक आतंकी गिरफ्तार, जांच जारी

Tue, 10 Aug 2021 07:14 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 10 Aug 2021 07:14 PM IST
सार

पुलिस द्वारा श्रीनगर के लाल चौक में दो ग्रेनेड के साथ एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं मंगलवार दिन में भी श्रीनगर में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: One terrorist arrested with a grenade from Lal Chowk in Srinagar, interrogation continues
आतंकी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि इनमें पंपोर पुलवामा के रहने वाले आतंकी आदिल को दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया है। आतंकी पत्रकार के भेष में काम काम कर रहा था। वहीं पुलिस का कहना है कि और भी कई गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि श्रीनगर में आतंकियों ने मंगलवार को सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में नौ स्थानीय नागरिक घायल हुए । घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि हरि सिंह हाई स्ट्रीट इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंका। निशाना चूक जाने से ग्रेनेड सड़क पर जा गिरा। इस दौरान धमाका होने और इसकी जद में आने से नौ स्थानीय नागरिक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ ही हमलावरों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस सांसद के पांच बड़े बयान, आतंकियों ने श्रीनगर में किया ग्रेनेड हमला समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें

इससे पहले दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जैनपोरा के क्रालचक इलाके में मंगलवार सुबह सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। गोलीबारी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed