{"_id":"60bcc0388ebc3e37fc050cc1","slug":"jammu-and-kashmir-grenade-attack-on-bus-stand-at-tral-chowk-crpf-jawans-safe","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: त्राल बस स्टैंड पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, सात नागरिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: त्राल बस स्टैंड पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, सात नागरिक घायल
Sun, 06 Jun 2021 06:01 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sun, 06 Jun 2021 06:01 PM IST
सार
पांच वर्षीय मासूम बच्चे के साथ एक महिला जख्मी, एक कार को भी पहुंचा नुकसान। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर चलाया तलाशी अभियान, नहीं मिला कोई सुराग।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल बस स्टैंड में रविवार को हुए आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया, हमले में पांच वर्षीय मासूम, महिला समेत सात नागरिक घायल हो गए। इनमें एक को इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया है। अन्य सभी को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार दोपहर बाद हुए इस धमाके से खलबली मच गई। धमाके से जख्मी सभी लोगों को उपचार के लिए तत्काल त्राल के अस्पताल में पहुंचाया गया। घायलों में त्राल के पाईन निवासी फारूक रेशी को थोड़ी स्थिति गंभीर होने पर श्रीनगर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अन्य घायलों में पांच वर्षीय मोहम्मद आमदुद्दीन (सतूरा), हसीना (द्रगगनीगुंड), जलालुद्दीन भट (ख्रीव), इलियास अहमद भट (रेशीपोरा), खलीफा (चंकीतार) व बशीर अहमद हजाम (पाईन) को स्थानीय अस्पताल से इलाज के बाद छोड़ दिया गया। विस्फोट में हफू निवासी देविंदर सिंह की आल्टो कार भी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: गांवों और शहरों में तीन हजार करोड़ रुपये मजबूत होगा बिजली ढांचा
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को छानबीन के दौरान ग्रेनेड का पिन भी मौके से मिला है। आतंकियों ने दोपहर बाद बस स्टैंड में ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड सड़क पर गिरते ही फट गया, जिसमें सात लोग घायल हो गए। विस्फोट होते ही भगदड़ मच गई। सूचना पाकर सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा।