{"_id":"61097a315963ba2f500614e1","slug":"jammu-and-kashmir-girls-waved-their-mark-in-cbse-10th-result-11406-out-of-11409-students-achieved-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सीबीएसई 10वी के रिजल् में लड़कियों ने लहराया परचम, 11409 विद्यार्थियों में से 11406 ने की सफलता हासिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सीबीएसई 10वी के रिजल् में लड़कियों ने लहराया परचम, 11409 विद्यार्थियों में से 11406 ने की सफलता हासिल
Tue, 03 Aug 2021 10:47 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:47 PM IST
सार
दसवीं का रिजल्ट 20 अंक इंटरनल असेसमेंट, 10 अंक यूनिट टेस्ट, 30 अंक मिडटर्म, 40 अंक प्री-बोर्ड परीक्षा के फार्मूले के साथ बनाया गया है।
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2021
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं कक्षा के रिजल्ट रिजल्ट में भी लड़कियों ने परचम लहराया है। जम्मू-कश्मीर का परिणाम 99.97 फीसदी रहा है। 12वीं की तरह 10वीं कक्षा में भी चंडीगढ़ रीजन में जम्मू-कश्मीर के छात्र अव्वल रहे। जम्मू-कश्मीर में 11409 विद्यार्थियों में से 11406 ने सफलता हासिल की है। मात्र तीन विद्यार्थी ही असफल हुए हैं। दसवीं का रिजल्ट 20 अंक इंटरनल असेसमेंट, 10 अंक यूनिट टेस्ट, 30 अंक मिडटर्म, 40 अंक प्री-बोर्ड परीक्षा के फार्मूले के साथ बनाया गया है।
विज्ञापन
जोधामल स्कूल के होनहार चमके
जम्मू के जोधामल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 10वीं में भी शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के 88 बच्चों को परिणाम 90 फीसदी से अधिक है और 69 बच्चों का परिणाम 90 से 80 फीसदी के बीच है। स्कूल की टॉपर तविशी ने 98.4 फीसदी अंक हासिल किए है। उन्होंने कहा कि परीक्षा का लेकर तैयारी शुरूआत से की थी। स्कूल ने ऑनलाइन पढ़ाई अच्छे से करवाई, जिसका नजीता अच्छा मिला है। रुपाशी अरोड़ा ने 98.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
छात्रा ने कहा कि स्कूल वालों ने तीन प्री-बोड परीक्षाएं ली थीं, जो काफी अच्छी रही। बोर्ड का फार्मूला वर्तमान हालात को देखते हुए ठीक था। 11वीं में अब नॉन मेेडिकल की पढ़ाई करनी है। स्कूल की विद्यार्थी सीरत ने 98.2, मैदांश ने 98, रिफाकत पार्थी और विमका कौर ने 97.8 फीसदी अंक हासिल किए। मॉडल अकादमी का 100 फीसदी परिणाम रहा है। स्कूल की छात्रा खैरूनिसा भट्ट ने 95.4 फीसदी और रमन वाल ने 94.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: सीबीएसई की दसवीं परीक्षा में प्रदेश के होनहार उत्तर भारत में अव्वल, बेटियों ने मारी बाजी
नागबनी स्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत
नागबनी स्कूल का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा है। छात्रा मुस्कान पीर ने सर्वाधिक 96.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। मधुर पीर ने 94.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं। दीवान बद्रीनाथ स्कूल का रिजल्ट भी बेहतर है। स्कूल से छात्र धनंजय ने 92.67 फीसदी अंक हासिल किए हैं।.