फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: In the tenth examination of CBSE, the state's promising North India topped, daughters outperformed

जम्मू-कश्मीर: सीबीएसई की दसवीं परीक्षा में प्रदेश के होनहार उत्तर भारत में अव्वल, बेटियों ने मारी बाजी

Tue, 03 Aug 2021 10:37 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 03 Aug 2021 10:37 PM IST
सार

लड़कियों की पास प्रतिशत 99.98 तथा लड़कों का 99.97 प्रतिशत रहा हैं। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में कुल 6806 विद्यार्थी पंजीकृत थे।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: In the tenth examination of CBSE, the state's promising North India topped, daughters outperformed
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2021 - फोटो : सीबीएसई

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं बोर्ड परीक्षा में जम्मू-कश्मीर के होनहारों ने उत्तर भारत में अपनी चमक बरकरार रखी। 99.97 प्रतिशत रिजल्ट के साथ प्रदेश के छात्रों ने दूसरे वर्ष भी टॉप किया है। पिछले वर्ष (98.29) की तुलना में इस वर्ष परिणाम में 1.68 फीसदी का सुधार हुआ है। लड़कियों की पास प्रतिशत 99.98 तथा लड़कों का 99.97 प्रतिशत रहा हैं। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में कुल 6806 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 4603 लड़के और 11409 लड़कियां थी।

विज्ञापन


इसमें 99.97 लड़के और 99.98 लड़के पास हुए हैं। जम्मू के जोधामल पब्लिक स्कूल की तवीशी मीनि ने 98.4, रुपाशि अरोड़ा और सिराट विरक ने 98.2 और मेधांश ठुसू ने 98 फीसदी अंक हासिल किए है। जम्मू का परिणाम चंडीगढ़ पंचकूला जोन समेत पूरे उत्तर भारत में अव्वल रहा है। राज्यवार परिणाम में 11वें स्थान पर है, जबकि पिछले वर्ष देशभर में आठवें स्थान पर था।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें- कोरोना का कहर: तीसरी लहर की ओर बढ़ रहा जम्मू-कश्मीर, सामाजिक दूरी का पालन न होने से संक्रमण बढ़ने की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख के परिणाम में 13.85 फीसदी का सुधार
लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश का परिणाम 99.87 फीसदी रहा जो पिछले वर्ष 86.02 से 13.85 फीसदी अधिक है।  लद्दाख से 757 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 358 लड़के और 399 लड़कियां थी।  इसमें 99.72 लड़के और 100 फीसदी लड़के पास हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed