फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Chargesheet against seven terrorists running smuggling racket

जम्मू-कश्मीर: हथियार तस्करी का रैकेट चलाने वाले सात आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट

Fri, 25 Jun 2021 10:58 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 25 Jun 2021 10:58 PM IST
सार

पुंछ, पीओके और कुवैत में बैठकर चला रहे थे रैकेट।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Chargesheet against seven terrorists running smuggling racket
आतंकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

आतंकियों से मिले गोला बारूद और हथियारों की तस्करी के मामले में एनआईए ने सात आतंकियों के खिलाफ चालान पेश किया है। यह आतंकी तहरीक उल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के हैं। 27 दिसंबर 2020 को पुंछ पुलिस ने एक आतंकी को पकड़ा था। इसके बाद इस मामले की जांच एनआईए को दे दी गई।

विज्ञापन


एनआईए ने जांच में पाया कि किस तरह से पाकिस्तान और कुवैत में बैठे आतंकी पुंछ में मौजूद सहयोगियों के साथ मिलकर हथियारों की तस्करी करके अन्य आतंकियों तक पहुंचा रहे हैं। यह सातों आतंकी पाकिस्तान में बैठे तहरीक उल मुजाहिदीन के हैंडलर के लिए काम कर रहे थे। जबकि इनके सहयोगी पुंछ और कुवैत में बैठ कर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन


रफीक नाई नाम का पाकिस्तानी हैंडलर पीओके में बैठे सहयोगियों के साथ मिलकर शेर अली नाम के आतंकी के संपर्क में था। शेर अली कुवैत में रहता था। इसके अलावा मो मुस्तफा, मो यासिन, मो फारूक, मो इबरार, मो जावेद और अन्य पुंछ में रहते हैं। यह लोग एलओसी के जरिए हथियार, गोला बारूद, नशा तस्करी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सियासी हलचल: दिल्ली दरबार की बैठक में अलग-थलग पड़ने के बाद और दरकी महबूबा की जमीन, पार्टी पदाधिकारी कर रहे किनारा

वे एलओसी के दोनों ओर के भूगोल, धर्म, संस्कृति और अन्य संबंधों की समानता का फायदा उठा रहे थे। जांच में पूछताछ होने पर इन लोगों से भारी मात्रा में गोला बारूद, हथियार, झंडे और कई संदिग्ध दस्तावेज मिले। जो इन्होंने छुपा कर रखे हुए थे। एनआईए ने उक्त सातों आतंकियों के खिलाफ चालान पेश कर दिया है। मामले में अब भी आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed