फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: Celebrations will be held on Karigal Vijay Diwas, NCC students of Gujarat sent 25 thousand cards for the soldiers

जम्मू-कश्मीर: कारिगल विजय दिवस पर आयोजित होगा समारोह, गुजरात के एनसीसी छात्रों ने जवानों के लिए भेजे 25 हजार कार्ड

Wed, 21 Jul 2021 02:01 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 21 Jul 2021 02:01 PM IST
सार

कार्ड में सीमाओं पर तैनात जवानों का हौसला बढ़ाया, कारगिल विजय दिवस पर आयोजित समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल ने संदेश पढ़े। गुजरात के एनसीसी कैडेटों द्वारा तैयार कार्ड जवानों तक पहुंचाए जाएंगे।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Celebrations will be held on Karigal Vijay Diwas, NCC students of Gujarat sent 25 thousand cards for the soldiers
कारगिल युद्ध

विस्तार

एलओसी और एलएसी पर तैनात जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए देशभक्ति की भावना से भरे 29566 कार्ड मंगलवार सुबह उत्तरी कमान मुख्यालय में पहुंचे। इन कार्ड को गुजरात के एनसीसी कैडेट्स ने तैयार किया है। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर मुख्यालय में आयोजित समारोह में लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ उत्तरी कमान ने इनमें लिखे संदेशों को पढ़ा।  

विज्ञापन


देशभक्ति से भरे कार्ड मंगलवार तड़के उधमपुर पहुंच गए थे और इन्हें उत्तरी कमान सेना प्रमुख वाईके जोशी ने प्राप्त किया। कार्ड प्रस्तुति समारोह में बोलते हुए वाईके जोशी ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रदर्शित देशभक्ति की भावना की जितनी सराहना की जाए, कम है। गुजरात के लोगों और एनसीसी कैडेट्स ने जवानों का हौसला बढ़ाने का अनोखा प्रयास किया है। सेना अब इन सभी कार्डों को एलएसी और एलओसी पर तैनात जवानों तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक ब्रिटिश लेखक, दार्शनिक और धर्मशास्त्री जीके चेस्टरटन ने एक बार कहा था कि सच्चा सैनिक इसलिए नहीं लड़ता है क्योंकि वह अपने सामने जो है उससे नफरत करता है, बल्कि इसलिए कि वह उससे प्यार करता है जो उसके पीछे है। उन्होंने कहा कि कोई भी सैनिक केवल तबाह करने के लिए युद्ध में नहीं उतरता है। वह चलता है इसलिए नहीं कि वह किसी चीज से मुक्त होने की कोशिश कर रहा है, बल्कि इसलिए कि वह किसी चीज से बंधा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश की बेटियों को मिली बड़ी राहत, बाहर के राज्यों में शादी पर पति भी होंगे डोमिसाइल के हकदार

उन्होंने बताया कि 17 जुलाई 2021 को गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने 29566 कार्ड की खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। सभी कार्ड कारगिल शहीदों को समर्पित हैं। उन्होंने बताया कि कैडेट्स के प्रयास को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन द्वारा मान्यता दी गई और उन्हें प्रतिबद्धता के प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। ये कार्ड सैनिकों की उस भावना को अमर करने की दिशा में एक कदम है, जिसके साथ योद्धाओं ने ऑपरेशन विजय के दौरान नियंत्रण रेखा पर चट्टानी ऊंचाइयों पर लड़ाई लड़ी और विजय हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed