फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: After the ceasefire, the first attempt to infiltrate in Nowshera sector failed, infiltrator killed

जम्मू-कश्मीर: सीजफायर के बाद नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की पहली कोशिश नाकाम, घुसपैठिया ढेर

Thu, 08 Jul 2021 12:22 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 08 Jul 2021 12:22 PM IST
सार

जवानों की कार्रवाई से अन्य आतंकी भाग निकले, मुठभेड़ में जवान भी हुआ घायल। मारे गए आतंकी से एके 47 राइफल, हैंड ग्रेनेड, मैगजीन बरामद, एलओसी पर सतर्कता बढ़ाई।
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: After the ceasefire, the first attempt to infiltrate in Nowshera sector failed, infiltrator killed
नौशेरा में आतंकी से बरामद किए हथियार - फोटो : ani

विस्तार

एलओसी पर राजोरी के कलाल क्षेत्र में सेना ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम समझौते के बाद घुसपैठ की पहली कोशिश को नाकाम बनाते हुए एक घुसपैठिया को ढेर कर दिया। अन्य आतंकी सेना की जवाबी कार्रवाई से पीओके भाग निकले। इस ऑपरेशन के दौरान सेना का एक जवान भी घायल हुआ है जिसे एयरलिफ्ट कर सैन्य अस्पताल उधमपुर भेजा गया।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह एलओसी पर तैनात जवानों ने संदिग्ध हलचल देखी। पता चला कि आतंकियों का एक ग्रुप घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा है। इस पर जवानों ने आतंकियों को ललकारा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकी का शव बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोरोना : दूसरी लहर में कोविड मृत्यु दर ज्यादा, अर्थ व्यवस्था पर पड़ा कम प्रभाव
विज्ञापन
विज्ञापन


घुसपैठिये के पास से एक एके 47 राइफल, चार मैगजीन, भारी मात्रा में हथियार, और दो हथगोले बरामद किए गए हैं। मारे गए आतंकी के साथ कुछ और आतंकी भी थे, जो सेना की फायरिंग के बाद वापस भाग गए। वहीं आतंकी ढेर करने के बाद सेना ने एलओसी से सटे इलाके में तलाशी अभिया चलाया। साथ ही पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और कड़ी की गई है।

वहीं इस पर मेजर जनरल राजीव पुरी ने कहा कि सेना के जवानों की अचूक बहादुरी से पता चलता है कि हम एलओसी के पार किसी भी पाकिस्तानी कार्रवाई को रोक सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed