फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: ADG of Directorate of Civil Jammu and Kashmir and Ladakh reaches NCC Group Headquarters

जम्मू-कश्मीर: नागरिक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख निदेशालय के एडीजी पहुंचे एनसीसी ग्रुप मुख्यालय

Sat, 25 Sep 2021 11:12 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 25 Sep 2021 11:12 AM IST
सार

इस दौरे के दौरान एनसीसी कैडेटों ने एडीजी को गार्ड ऑफ  ऑनर दिया। एडीजी ने युवा कैडेटों द्वारा छोटे हथियारों से की जाने वाली फायरिंग का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: ADG of Directorate of Civil Jammu and Kashmir and Ladakh reaches NCC Group Headquarters
एनसीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल रंजन महाजन ने कश्मीर घाटी के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। श्रीनगर दौरे के दौरान वह एनसीसी ग्रुप मुख्यालय पहुंचे और एनसीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने श्रीनगर के एनसीसी कैडेटों से भी मुलाकात की। उन्हें अच्छे नागरिक बनने और भविष्य में सफल प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


मेजर जनरल रंजन महाजन ने गुरेज सेक्टर के दावर में एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का दौरा किया। कश्मीर घाटी में एनसीसी कैडेटों के प्रशिक्षण ने प्रतिरोधी कोरोना वातावरण के बीच एक सक्रिय और गतिशील मोड़ लिया है। जम्मू-कश्मीर की 3सी बटालियन ने गुरेज में एनसीसी कैंप आयोजित किया। इस शिविर में हंदवाड़ा, बारामुला, उड़ी, बांदीपोरा, गुरेज, सोपोर, अनंतनाग, पुलवामा, काजीगुंड और जम्मू से एनसीसी के 175 कैडेट्स ने भाग लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट मिलने में देरी से वाहन चालक परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरेज में सुरक्षाबलों ने सुरक्षा और रसद सहायता प्रदान करके इस शिविर के संचालन की सुविधा प्रदान की। इस दौरे के दौरान एनसीसी कैडेटों ने एडीजी को गार्ड ऑफ  ऑनर दिया। एडीजी ने युवा कैडेटों द्वारा छोटे हथियारों से की जाने वाली फायरिंग का निरीक्षण किया। इसके बाद एडीजी ने हब्बा खातून पर्वत के बेस पर कैडेटों की परेड देखी। एडीजी ने कैडेटों से बात की और उन्हें अच्छे नागरिक बनने और भविष्य में सफल प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

एडीजी ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी कैडेटों को सम्मानित और पुरस्कृत भी किया। एडीजी एजीएस दावर के नव नामांकित कैडेटों से मिले। उन्हें सीमावर्ती इलाके गुरेज में एनसीसी के विस्तार के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस बीच कैंप फायर के दौरान एनसीसी कैडेटों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed