फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu and Kashmir: 656 infected in the state, another case of black fungus came to the fore

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में 656 संक्रमित, ब्लैक फंगस का एक और मामला आया सामने

Thu, 17 Jun 2021 10:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 17 Jun 2021 10:28 PM IST
सार

रियासी में कोरोना संक्रमण में फिर उछाल, 16 नए मामले मिले। प्रदेश में 656 संक्रमित, 5 जिलों में दस से कम मामले, 9 और ने दम तोड़ा।

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: 656 infected in the state, another case of black fungus came to the fore
black fungus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बीच जम्मू-कश्मीर में ब्लैक फंगस के मामलों का आना जारी है। प्रदेश में वीरवार को ब्लैक फंगस का एक और मामला मिला। अब तक 22 ऐसे मामलों की पुुष्टि हो चुकी है, जिसमें कई पीड़ितों की मौत हुई है। एक दिन की राहत के बाद जिला रियासी में वीरवार को कोरोना संक्रमण में फिर उछाल आया और 16 नए संक्रमित मामले रिपोर्ट हुए। गत दिवस इस जिले में कोई मामला नहीं मिला था। हालांकि प्रदेश में संक्रमित मामलों में गिरावट आई है और वीरवार को 5 जिलों में 10 से कम संक्रमित मामले मिले। प्रदेश में 656 नए संक्रमित मामले मिले।

विज्ञापन


पिछले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में 9 और लोगों की कोरोना संक्रमण से पीड़ित होकर मौत हो गई। इसमें जम्मू संभाग में 5 मौतें हुई हैं। जीएमसी डोडा में 1, जीएमसी राजोरी में 3, घर पर 1, एसएमएचएस श्रीनगर में 1, जीएमसी बारामुला में 1, एसडीएच टंगमार्ग में 1, सीएचसी टंगमार में 1 कोरोना पीड़ित की मौत हुई। दस से कम मामलों में पुंछ में 4, किश्तवाड़ में 9, सांबा में 9, उधमपुर में 6 और शोपियां में 6 नए संक्रमित मामले मिले हैं। जिला जम्मू में 33 और श्रीनगर में 112 संक्रमित मामले मिले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को खतरा, जानिए जम्मू के 47 बाल रोग विशेषज्ञों के बारे में
विज्ञापन
विज्ञापन


सांबा 100 फीसदी टीकाकरण कर चौथा जिला बना
जम्मू कश्मीर में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (सिटीजन) में जिला सांबा 100 फीसदी टीकाकरण के साथ चौथा जिला बन गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक जम्मू, गांदरबल और शोपियां में 100 फीसदी टीकाकरण का दावा किया है। इस आयु वर्ग में प्रदेश में 77.40 फीसदी के साथ 3187357 लोगों को टीकाकरण हो चुका है। कुपवाड़ा जिला 47.20 औप श्रीनगर जिला 52.51 फीसदी के साथ सबसे पीछे चल रहे हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और सिटीजन वर्ग में 3843897 लोगों को टीकाकरण हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed