जम्मू-कश्मीर: प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों का तबादला, जानिए किस विभाग में हुआ फेरबदल
नरेंद्र वन और पर्यावरण विभाग में सचिव, सुदर्शन कौशल विकास जेएंडके के निदेशक बने।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर सरकार ने वीरवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के 26 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इधर से उधर कर दिया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के आदेश पर सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने तबादला आदेश जारी किया। महानिरीक्षक पंजीकरण जेएंडके रुख्साना गनी का तबादला कर उन्हें जेएंडके स्पेशल ट्रिब्यूनल का चेयरपर्सन बनाया गया है। सर्वे एंड लैंड रिकॉर्ड जेएंडके की आयुक्त रेहाना बेतुल को जम्मू कश्मीर सरकार का जन शिकायत सचिव का प्रभार सौंपा गया है। वन और पर्यावरण विभाग में विशेष सचिव अमित शर्मा को जेकईजीए का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और उद्योग एवं वाणिज्य विभाग कश्मीर के निदेशक नाजिम जाई खान को कौशल विकास विभाग का सचिव बनाया गया है।
पुलवामा के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त नरेंद्र सिंह बाली को वन और पर्यावरण विभाग का सचिव, जेएंडके केबल कार कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक माजिद खलील अहमद द्राबु को लीगल मेट्रोलाजी जेएंडके का कंट्रोलर, लीगल मेट्रोलाजी विभाग के कंट्रोलर मोहम्मद अकबर वानी को जेएंडके केबल कार कारपोरेशन का प्रबंध निदेशक, फ्लोरीकल्चर विभाग के विशेष सचिव रिफत आरिफ को ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग का सचिव, आवास एवं शहरी विकास विभाग की विशेष सचिव शेख अरशद अयूब को महानिरीक्षक पंजीकरण जेएंडके, सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे फारूक अहमद शाह को आवास एवं शहरी विकास विभाग में सचिव बनाया गया है।
सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही कुसुम बडयाल को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव व सिडको के प्रबंध निदेशक मोहम्मद हारून को सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया है। वहीं सीकॉप के प्रबंध निदेशक अतुल शर्मा को अगले आदेश तक सिडको के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को खतरा, जानिए जम्मू के 47 बाल रोग विशेषज्ञों के बारे में
अमरजीत सिंह उप आबकारी आयुक्त लेखा जम्मू बने
कौशल विकास जेएंडके के निदेशक सज्जाद हुसैन को सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया है। सामान्य प्रशासनिक विभाग में नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सूरत सिंह को जेएंडके उद्यमी विकास संस्थान का कार्यकारी निदेशक, सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सुदर्शन कुमार को कौशल विकास जेएंडके का निदेशक, सूचना विभाग में अतिरिक्त सचिव अशोक कुमार पंडिता को रामबन का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त, पुंछ के एडीसी चौधरी मोहम्मद रशीद को फ्लोरीकल्चर विभाग में विशेष सचिव, रियासी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राजिंद्र कुमार शर्मा को रामबन का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त, उप आबकारी आयुक्त लेखा जम्मू भारत सिंह को अतिरिक्त आयुक्त स्टेट टैक्स नियुक्त किया गया है।
वहीं उप श्रम आयुक्त सेंट्रल अब्दुल सत्तार को पुंछ का अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त, शोपियां के एडीसी अब्दुल अजीज शेख को पुलवामा का एडीसी, सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अमरजीत सिंह को उप आबकारी आयुक्त लेखा जम्मू, सामान्य प्रशासनिक विभाग में अगली नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे मुश्ताक अहमद को शोपिया का एडीसी, गुलमर्ग पर्यटन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इनाम उल हक को संयुक्त निदेशक सूचना कश्मीर, एसडीएम चिनैनी अब्दुल स्तार को एडीसी रियासी व उप रजिस्ट्रार चिनैनी को एसडीएम चिनैनी बनाया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों हशमत अली खान और एजाज अहमद भट को पदोन्नति देकर सुपर टाइम स्केल दिया गया है।