फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K Weather: Rain gave relief to farmers after long drought, weather changed due to snowfall in Bhaderwah and

J&K Weather: लंबे समय तक सूखे के बाद बारिश ने दी किसानों को राहत, भद्रवाह और गुलमर्ग में बर्फबारी से बदला मौसम

Fri, 21 Feb 2025 12:46 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 21 Feb 2025 12:46 PM IST
सार

जम्मू और कश्मीर में लंबे सूखे के बाद बारिश और ताजे हिमपात ने किसानों को राहत दी और जल संकट का समाधान किया।

विज्ञापन
J&K Weather: Rain gave relief to farmers after long drought, weather changed due to snowfall in Bhaderwah and
बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू और कश्मीर में लंबे समय तक सूखा रहने के बाद अब बारिश और बर्फबारी ने लोगों को राहत दी है। राजोरी जिले के निचले इलाकों में बारिश हुई, जबकि कोटरांका बदहाल के उच्च इलाकों में ताजे हिमपात ने दृश्य को और भी सुंदर बना दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

भद्रवाह में ताजा बर्फबारी के बाद पूरी घाटी सर्दी के मौसम में तब्दील हो गई है। वहीं पुंछ में ताजे हिमपात के बाद पूरा क्षेत्र बर्फ की चादर से ढक गया है, जिससे यह जगह और भी खूबसूरत लगने लगी है।

कश्मीर में ठंड जारी है, जहां सुबह के समय का तापमान विशेष रूप से ठंडा बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

डोडा जिले में भी सूखा समाप्त हो गया है और यहां के भलेसा क्षेत्र में ताजे हिमपात के बाद यह स्थान सफेद बर्फ से ढक गया है, जिससे क्षेत्र की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं।

जम्मू और कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में भी ताजे हिमपात के बाद बर्फ से ढकी खूबसूरत दुनिया ने पर्यटकों को आकर्षित किया है।



यह मौसम बदलाव न सिर्फ जल संकट के समाधान किया है, बल्कि किसानों के लिए भी राहत लेकर आया है, जो लंबे समय से सूखे से परेशान थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed