{"_id":"61114ef88ebc3e0d5c44a3d0","slug":"j-k-the-scope-of-organic-farming-in-the-state-is-limited-farming-is-being-done-in-only-15-thousand-hectares","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में जैविक खेती का दायरा सिमटा, सिर्फ 15 हजार हेक्टेयर में हो रही खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में जैविक खेती का दायरा सिमटा, सिर्फ 15 हजार हेक्टेयर में हो रही खेती
Tue, 10 Aug 2021 12:20 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:20 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में दो लाख हेक्टेयर में होती है बिजाई।
विज्ञापन
जैविक खेती
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में जैविक खेती का दायरा सिमट गया है। सिर्फ 15 हजार हेक्टेयर पर ही जैविक खेती हो रही है। जबकि दो लाख हेक्टेयर में खेती होती है। साल 2010 से जैविक ढंग से खेती करने के लिए कवायद शुरू हुई। इसके बाद किसानों को जागरूक किया गया और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए योजनाएं भी चलाई गईं।
विज्ञापन
मौजूदा समय में कृषि विभाग और स्कॉस्ट जम्मू जैविक खेती को बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं। विभाग की ओर से सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। इसमें किसानों को खाद बनाने के लिए गड्ढा और खाद सब्सिडी पर मुहैया करवाई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, स्कॉस्ट जम्मू सेमीनारों और कार्यक्रमों का आयोजन कर किसानों को जागरूक कर रहा है। कम इलाके में खेती होने के पीछे किसानों का जागरूक न होना है। अभी तक रसायन खादों का प्रयोग ही खेती में किया जा रहा है। अब फिर से कृषि विभाग सब्सिडी जैविक खेती पर मुहैया करवाएगा। इसके लिए किसानों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर पहुंचे राहुल गांधी, खीर भवानी मंदिर में भी करेंगे दर्शन
कृषि निदेशक केके शर्मा ने कहा कि योजनाओं के तहत खेती पर सब्सिडी दी जा रही है। इसका लाभ किसान उठाएं। इससे शरीर पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। स्कॉस्ट जम्मू के शोध निदेशक ने बताया कि किसानों को सेमीनारों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। योजना का लाभ किसान उठाएं और जैविक खेती करें।