फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K: Teenager injured after being hit by landmine hospitalized

जम्मू-कश्मीर: बारूदी सुरंग की चपेट में आने से किशोर घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 08 Feb 2022 11:30 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 08 Feb 2022 11:30 PM IST
सार

दिगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे बसे गांव निवासी मोहम्मद यासिर पुत्र लाल दीन मवेशियों को चरा रहा था। इस दौरान क्षेत्र में पड़ी बारूदी सुरंग पर उसका पांव आ गया, जिससे उसमें विस्फोट हो गया, जिसमें उसका दायां पैर उड़ गया।

विज्ञापन
J&K: Teenager injured after being hit by landmine hospitalized
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर फेंसिंग के आगे बसे गांव नूरकोट में बारूदी सुरंग की चपेट में आकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे क्षेत्र में तैनात सेना के अधिकारियों ने नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। घायल बालक की पहचान मोहम्मद यासिर (15) पुत्र लाल दीन निवासी मोहल्ला पोठी गांव नूरकोट के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे दिगवार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे बसे गांव निवासी मोहम्मद यासिर पुत्र लाल दीन मवेशियों को चरा रहा था। इस दौरान क्षेत्र में पड़ी बारूदी सुरंग पर उसका पांव आ गया, जिससे उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट में उसका दायां पैर उड़ गया।

विज्ञापन

हालत देखकर डॉक्टरों ने कर दिया जीएमसी के लिए रेफर

विस्फोट की आवाज सुनकर क्षेत्र में तैनात सेना के जवान और कुछ ग्रामीण पहुंचे तो उन्होंने बालक को घायल पड़े देखा और उसे सैन्य शिविर में लाए। मरहम पट्टी के बाद उसे राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया।

इस बारे में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुश्ताक हुसैन ने बताया कि हमारे अस्पताल में 15 वर्षिय बालक को लाया गया, जो बारूदी सुरंग की चपेट में आने से घायल हुआ था। उसका एक पैर ध्वस्त हो गया है। हड्डी के डॉक्टर और सर्जन ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे जीएमसी भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed