फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K Polls BJP's hopes rest on the performance of other parties, independents and rebel candidates

J&K Polls: बागी, निर्दलीयों, छोटे दलों पर BJP की नजर, सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे तो सरकार बनाने की होगी कोशिश

Mon, 07 Oct 2024 03:50 AM IST
विजय पुंडीर हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 07 Oct 2024 03:50 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर को लेकर भाजपा को उम्मीद है कि उसे जम्मू संभाग में 30 के आसपास सीटें मिलेंगी। वहीं, कश्मीर संभाग की बात करें तो एग्जिट पोल में पीडीपी के बहुत पीछे होने का अनुमान लगाया गया है और भाजपा इसमें अपने लिए संभावनाएं देख रही है। 

विज्ञापन
J&K Polls BJP's hopes rest on the performance of other parties, independents and rebel candidates
भाजपा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चुनावों के नतीजे मंगलवार को घोषित होंगे, लेकिन एग्जिट पोल अनुमान सामने आने के बाद से ही भाजपा की सक्रियता बढ़ गई है। जम्मू-कश्मीर में भाजपा की उम्मीद दूसरे दलों, निर्दलीयों और बागी उम्मीदवारों के प्रदर्शन पर टिकी है। हालांकि, उन्हें साधने की कवायद तभी शुरू होगी जब पार्टी सूबे में सबसे बड़े दल के तौर पर उभरेगी। इसी तरह, हरियाणा में भी पार्टी की उम्मीदें त्रिशंकु जनादेश पर टिकी हैं।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर को लेकर भाजपा को उम्मीद है कि उसे जम्मू संभाग में 30 के आसपास सीटें मिलेंगी। वहीं, कश्मीर संभाग की बात करें तो एग्जिट पोल में पीडीपी के बहुत पीछे होने का अनुमान लगाया गया है और भाजपा इसमें अपने लिए संभावनाएं देख रही है।  पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगर इस संभाग में नेशनल कांफ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की उपस्थिति के बीच छोटे दलों, बागी और निर्दलीय उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया तो तस्वीर पलट सकती है। पार्टी ने अगर जम्मू संभाग में पिछले  चुनाव में 25 सीट के मुकाबले इस बार अपने प्रदर्शन में सुधार किया और कश्मीर संभाग में पीडीपी के साथ एनसी-कांग्रेस गठबंधन कमजोर पड़ी तो भाजपा के लिए संभावनाओं का द्वार खुलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमात-एआईपी पर बदलेगा स्टैंड
पार्टी के एक वरिष्ठ रणनीतिकार ने जमात और रशीद इंजीनियर की पार्टी अवामी इत्तिहाद पार्टी (एआईपी) मामले में रुख बदलने का संकेत दिया। उक्त रणनीतिकार ने कहा कि अनुच्छेद-370 के खात्मे के बाद सभी दल भारतीय संविधान को सर्वोपरि मानते हुए चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में नतीजे आने के बाद भाजपा ऐसे दलों का रुख जानेगी, इसके बाद जरूरी हुआ तो साथ आने की राह में आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन

हरियाणा में कर रही चमत्कार की उम्मीद
हरियाणा में 10 साल तक सत्ता की कमान संभाले रही भाजपा को इस बार चमत्कार से ही उम्मीद है। पार्टी की सारी रणनीति इस पर टिकी है कि किसी दल का बहुमत नहीं हो और वह खुद 30 के आसपास सीटें जीते। पार्टी के रणनीतिकारों को लगता है कि कांग्रेस अगर बहुमत से चूकी तो सीएम पद के सवाल पर विवाद होगा। हालांकि, इस बार पहले से ही नाउम्मीद भाजपा ने चुनाव में अपने कोर वोटर्स को साधने पर ज्यादा जोर दिया है। बीते दो चुनाव की तरह मतदान से पहले पीएम रोड शो से न सिर्फ दूर रहे बल्कि महज चार रैलियों को ही संबोधित किया।

पीडीपी ने कांग्रेस-नेकां गठबंधन के साथ आने के दिए संकेत, फारूक बोले-खुशी की बात 
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने विश्वास जताया है कि कांग्रेस-नेकां गठबंधन जम्मू-कश्मीर में बहुमत के साथ सत्ता में आएगा। यह बड़ी बात है कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) उनके साथ शामिल होने के लिए तैयार है। फारूक अब्दुल्ला ने पीडीपी नेता के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कहा गया कि भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए कांग्रेस-एनसी गठबंधन में शामिल होने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, यह एक बड़ी बात है। हम सभी एक ही रास्ते पर हैं, नफरत को हमें खत्म करना है और जम्मू-कश्मीर को एकजुट रखना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed