फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   J&K: Hizbul Mujahideen module busted by Police in Kulgam district

J&K: कुलगाम से दबोचे गए हिजबुल के 6 आतंकी, असलहा-बारूद बरामद

Mon, 27 Mar 2017 06:21 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Mon, 27 Mar 2017 06:21 PM IST
विज्ञापन
J&K: Hizbul Mujahideen module busted by Police in Kulgam district
दबोचे गए हिजबुल आतंकी - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के एक और ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सोमवार को कुलगाम जिले में हिजबुल मुजाहिद्दीन मॉड्यूल के ठिकाने पर धाबा बोला और 6 आतंकियों को दबोचकर बहुत सारा असलहा-बारूद बरामद कर लिया। सूबे में आतंकी वारदातों को रोकने के लिए पुलिस और सेना दिन-रात लगी है तो शनिवार को जम्मू पुलिसकर्मी से एके 47 रायफल छीने जाने की घटना ने महकमे की नींद उड़ा दी। इसके बाद आतंकियों-बदमाशों की धरपकड़ तेज हो गई। मामले में दो हमलावर पुलिस के हत्थे भी चढ़े। हालांकि मुख्य सरगना समेत दो हमलावर अब भी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थानों को उनकी तस्वीरे भेजकर अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन



जम्मू संभाग के सभी प्रमुख स्थानों, मंदिरों, हाईवे और प्रधानमंत्री के उधमपुर में दो अप्रैल को प्रस्तावित रैली स्थल के आस-पास सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियां लगातार पूछताछ में जुटी हुई हैं। सुरक्षा एजेंसियां किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही हैं। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को घटना के बाद पुलिस ने मकसूद नाम के युवक को पकड़ लिया था। रविवार को नगरोटा में नाके पर चेकिंग के दौरान टवेरा वाहन में श्रीनगर की तरफ जाते एक अन्य हमलावर शाहिद को भी पकड़ लिया गया। हथियार छीनने की घटना का मास्टर माइंड आमिर फरार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed